NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाना पकाने के लिए इन 5 तेलों का करें इस्तेमाल, दिल रहेगा स्वस्थ
    अगली खबर
    खाना पकाने के लिए इन 5 तेलों का करें इस्तेमाल, दिल रहेगा स्वस्थ
    हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये तेल

    खाना पकाने के लिए इन 5 तेलों का करें इस्तेमाल, दिल रहेगा स्वस्थ

    लेखन गौसिया
    Apr 08, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    बाजार में खाना पकाने के लिए कई तरह के तेल उपलब्ध हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वह सभी दिल के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हों।

    इस वजह से खाना पकाने के लिए उन तेलों का चयन करना जरूरी है, जो सैचुरेटेड और ट्रांस वसा में कम हों।

    इन तेलों को ज्यादा गर्म भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वे अपने गुण खो सकते हैं।

    आइए आज हम आपको खाना पकाने के लिए कुछ स्वस्थ तेलों का विकल्प बताते हैं।

    #1

    जैतून का तेल

    जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा की अच्छी मात्रा होती है। यह रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करके हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है।

    यह तेल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिकों से भी भरपूर होता है, जो शरीर के लिए स्वस्थ होते हैं।

    इसके अलावा कई अध्ययनों में जैतून के तेल को बेहतर हृदय स्वास्थ्य से जोड़ा गया है।

    #2

    एवोकाडो का तेल

    एवोकाडो का तेल जैतून के तेल जितना ही अच्छा और स्वस्थ होता है।

    इस तेल में ज्यादा स्वाद नहीं होता है, जो इसे खाना पकाने के लिए और अधिक उपयुक्त बनाता है।

    इसके अलावा इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होने के साथ-साथ विटामिन E भी होता है, जो अवशोषित करने के लिए अच्छा है।

    बाजार में एवोकाडो का तेल महंगा मिल सकता है, लेकिन यह अन्य तेलों से बेहतर है।

    #3

    सूरजमुखी का तेल

    सूरजमुखी का तेल पॉलीअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होता है। यह LDL के स्तर को कम करके और रक्त में समग्र कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

    यह तेल विटामिन E से भी भरपूर होता है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है।

    यह रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार करके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

    #4

    अलसी का तेल

    अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

    इसके अलावा इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर लिग्नन नामक यौगिक भी मौजूद होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

    इस कारण खाना पकाने के लिए यह तेल एक बढ़िया विकल्प है।

    #5

    अखरोट का तेल

    अखरोट का तेल विटामिन K और E, जिंक, कोलीन और फास्फोरस से भरपूर होता है, जो इसे अन्य तेलों का एक स्वस्थ विकल्प बनाते हैं।

    इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अधिक मात्रा मौजूद है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने, मधुमेह को नियंत्रित करने और बेहतर त्वचा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।

    इस तेल का लो स्मोक पॉइंट इसे बहुत आदर्श विकल्प नहीं बनाता है, लेकिन फिर भी इसे भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    स्वास्थ्य

    यूरिन इंफेक्शन की समस्या से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपचार  घरेलू नुस्खे
    डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे बीमारियों से बचाव
    वर्टिगो क्या है और इससे राहत पाने के लिए कौन से योगासनों का अभ्यास करें?  योग
    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल

    खान-पान

    सरकार ने प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और चाय का सेवन करने से किया मना, जानिए कारण गर्मी की लहर
    फ्रेंच फ्राइज खाकर ऊब गए हैं तो अब आलू से बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए रेसिपी रेसिपी
    होली 2023: घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना  होली
    पालक के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जरूर करें ट्राई, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025