NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मन की उथल-पुथल को शांत करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा असर
    अगली खबर
    मन की उथल-पुथल को शांत करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा असर
    मन को शांत करने के तरीके

    मन की उथल-पुथल को शांत करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा असर

    लेखन अंजली
    Aug 02, 2021
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण मन का अशांत रहना आम है।

    अगर हर समय आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उथल-पुथल रहती है तो इससे आपके स्वस्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

    इसके अलावा मन के अशांत रहने पर व्यक्ति अक्सर गलत फैसले ले लेता है जिसके कारण उसे बाद में पछताना पड़ सकता है।

    अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो मन शांत करने के लिए ये तरीके आजमा सकते हैं।

    #1

    योगाभ्यास करेगा मदद

    विचलित मन को शांत करने में योगाभ्यास काफी मदद कर सकता है।

    दरअसल, योगाभ्यास के दौरान मस्तिष्क से कई प्रकार के हार्मोन रिलीज होते है जो मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करके आपके मन को शांति प्रदान कर सकते हैं।

    मन को शांत करने के लिए जानुशीर्षासन, सेतुबंधासन, उत्तानासन, भुजंगासन, बालासन, शवासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और सुप्त बद्ध कोणासन आदि का नियमित तौर पर अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है।

    #2

    गहरी सांस लें

    जब भी आप अपने मन को अशांत महसूस करें तो सब काम छोड़ कर पांच मिनट का ब्रेक लें और अपनी आंखे बंद करके पांच बार गहरी सांस लें और कुछ देर बाद सांस को छोड़ें।

    ध्यान रखें कि इस दौरान आपका पूरा ध्यान सांस पर केंद्रित होना चाहिए।

    दरअसल, जब हम अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करते हैं तब हमारे दिमाग में अच्छे रसायन उत्पादित होते हैं जो मन की अशांति को नियंत्रित करके इसे सुकून पहुंचाते हैं।

    #3

    खुद को प्रकृति के करीब लाएं

    खुद को प्रकृति के करीब लाकर भी मन को शांत किया जा सकता है।

    शायद यही कारण है कि मन की शांति के लिए ज्यादातर लोग शहर के शोरगुल से दूर नदियों, पहाड़ों और समुद्र के किनारे अकेले बैठना पसंद करते हैं।

    मन को शांत रखने के लिए प्रकृति से प्रेम करना बेहद जरूरी है। प्रकृति से जुड़ी मनोरम और आकर्षक चीजें आपको आनंदित करती है और मन शांत रखने में मदद करती हैं।

    #4

    अपना मनपसंद क्रिएटिव काम करें

    यह एक ऐसा तरीका है जिससे आपके मन को काफी सुकून मिल सकता है। अपने मन की उथल-पुथल को शांत करने के लिए अपना कोई मनपसंद काम करें।

    उदाहरण के लिए, अपना कोई पसंदीदा संगीत सुनें या कुछ आर्ट एंड क्राफ्ट करें।

    ऐसा कुछ करने से आपका मन नई चीजों में लगता है और आपके मन की अशांति दूर होती है। वहीं इससे मन भीतर से खुश भी रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    खाने के अलावा इन छोटे-बड़े कामों के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है मेयोनीज लाइफ हैक्स
    खान-पान से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, फूड प्वाइजनिंग से रहेंगे सुरक्षित लाइफस्टाइल
    पेट फूलने पर न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या लाइफस्टाइल
    कीड़ों के काटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, एलर्जी से जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025