NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन होता है कम और मिलते हैं अनेक फ़ायदे
    लाइफस्टाइल

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन होता है कम और मिलते हैं अनेक फ़ायदे

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन होता है कम और मिलते हैं अनेक फ़ायदे
    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 20, 2019, 09:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन होता है कम और मिलते हैं अनेक फ़ायदे

    पहले के समय में लोग तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब लोग स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि, आज भी कुछ लोग तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर के तीन दोषों वात, पित्त और कफ से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने और खाने से होने वाले फ़ायदे के बारे में बताते हैं।

    मोटापा घटाए और पानी के इंफ़ेक्शन को कम करे

    तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से वजन तेज़ी से कम किया जा सकता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ा देते हैं। इस वजह से फैट आसानी से घट जाता है। आज के समय में ज़्यादातर समस्याएँ दूषित पानी पीने की वजह से होती हैं। ख़ासतौर से पेट संबंधी समस्या दूषित पानी पीने से होती है। ऐसे में तांबे के बर्तन में पानी पीने से इंफ़ेक्शन के ख़तरे को कम किया जा सकता है।

    थाइराइड नियंत्रित रखे और याददाश्त बढ़ाए

    शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की समस्या होती है। थाइराइड के मरीज़ों का वजन तेज़ी से बढ़ता है। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से थायरोक्सिन हार्मोन नियंत्रित रहता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से ही नहीं बल्कि खाना खाने से भी फ़ायदा होता है। रोज़ाना तांबे के बर्तन में खाने-पीने से दिमाग तेज़ होता है। इसके अलावा बुढ़ापे में याददाश्त कमज़ोर होने जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

    दिल रहे स्वस्थ और कैंसर से बचाव

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित और ख़राब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और व्यक्ति हार्ट अटैक के ख़तरे से बचे रहते हैं। इससे वात, पित्त और कफ जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। शोध के अनुसार, तांबे के अंदर पाए जाने वाले तत्व कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा तांबे के बर्तन में खाने-पीने से शरीर के अंदर की बेहतर तरीके से सफ़ाई होती है।

    पाचन क्रिया बेहतर और एनीमिया से बचाव

    गर्मियों में ज़्यादातर पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तांबे का पानी पचानतंत्र को मज़बूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात के समय तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। एनीमिया की समस्या होने पर तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से काफ़ी लाभ मिलता है। यह खाने से आयरन को आसानी से सोख लेता है, जो एनीमिया की समस्या से निपटने में बेहतर होता है।

    मुहाँसो से छुटकारा और चमकदार त्वचा

    तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। यह फोड़े-फुंसी, मुहाँसों और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को फैलने नहीं देता है। इस वजह से त्वचा की ख़ूबसूरती बनी रहती है। रात को तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह ख़ाली पेट पीने से त्वचा को काफ़ी फ़ायदा होता है। इससे शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे चेहरे पर काफ़ी चमक आ जाती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कैंसर
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: PBKS ने दर्ज की अपनी छठी जीत, DC प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेविड वार्नर ने PBKS के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें परिणीति चोपड़ा
    IPL 2023: PBKS ने DC को दिया 168 रन का लक्ष्य, प्रभसिमरन ने खेली शतकीय पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    कैंसर

    कैंसर मामले में पीड़ितों को 73,000 करोड़ रूपये चुकाने को तैयार जॉनसन एंड जॉनसन जॉनसन एंड जॉनसन
    नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर, पति के लिए लिखा- इंतजार नहीं कर सकती नवजोत सिंह सिद्धू
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सटीक पता चलेगा ब्रेस्ट कैंसर, खत्म हो जाएगी चूक की आशंका  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राष्ट्रपति जो बाइडन की त्वचा से हटाई गईं कैंसर कोशिकाएं- व्हाइट हाउस अमेरिका

    स्वास्थ्य

    बाल अधिकार आयोग का अधिक शुगर कंटेट को लेकर बॉर्नविटा को नोटिस, विज्ञापन हटाने का निर्देश देश
    मध्य प्रदेश: संजय गांधी अस्पताल में नवजात की मौत, आदिवासी पिता से लिए एंबुलेंस के पैसे मध्य प्रदेश
    स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला पहला राज्य बना राजस्थान, सहमति के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म  राजस्थान
    हवाई यात्रा से पहले इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, नहीं होगी कोई परेशानी खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023