NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ज़्यादातर लोग पुरुषों के कंडोम से जुड़े इन भ्रमों को मानते हैं सच, जानें सच्चाई
    अगली खबर
    ज़्यादातर लोग पुरुषों के कंडोम से जुड़े इन भ्रमों को मानते हैं सच, जानें सच्चाई

    ज़्यादातर लोग पुरुषों के कंडोम से जुड़े इन भ्रमों को मानते हैं सच, जानें सच्चाई

    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 03, 2019
    08:55 pm

    क्या है खबर?

    कंडोम उपयोग करने में आसान, वीर्य को स्टोर करने में सहायक, हर जगह आसानी से उपलब्ध और कई मामलों में बहुत ही प्रभावी होते हैं।

    कंडोम आपको भयानक यौन जनित रोगों और अनचाहे गर्भधारण की समस्या से भी बचाते हैं।

    हालाँकि अपनी यौन सुरक्षा और बेहतर आनंद के लिए सही कंडोम का ख़रीदना और उसे सही से इस्तेमाल करना ज़रूरी है।

    तथ्यों के आधार पर पुरुषों के कंडोम को लेकर ज़्यादातर लोगों में भ्रम बना हुआ है। यहाँ जानें।

    भ्रम 1

    गर्भधारण रोकने में प्रभावी नहीं हैं कंडोम

    अगर आप हर बार सेक्स करते समय सही तरह से कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, तो कंडोम 98% तक गर्भधारण रोकने में सफल हो सकता है।

    इसके अलावा सेक्स करने के दौरान अनियमित और गलत तरीके से भी कंडोम का इस्तेमाल करने पर 85% मामलों में यह गर्भधारण से बचाता है। ऐसे में जो लोग यह सोचते हैं कि कंडोम गर्भधारण रोकने में प्रभावी नहीं होता है, वो लोग गलत हैं।

    भ्रम 2

    इस्तेमाल करने में असहज होता है कंडोम

    अगर आप गुणवत्ता का ध्यान रखकर अच्छा कंडोम ख़रीदते हैं, तो कंडोम ज़्यादातर आरामदायक और उपयोग में आसान होता है।

    अगर कंडोम बहुत ज़्यादा टाइट या बहुत ज़्यादा ढीला है, तो इसका मतलब आपने गलत साइज़ का चुनाव किया है, ऐसे में सही साइज़ का कंडोम ख़रीदें।

    इसके अलावा कंडोम को सही तरह से पहनना भी सीखें। हालाँकि ऐसा पहली बार में संभव नहीं है। अभ्यास के साथ आप धीरे-धीरे सब सीख जाएँगे।

    भ्रम 3

    कंडोम का आकार मायने नहीं रखता

    कई जोड़े सही साइज़ के कंडोम ख़रीदने और उपयोग करने के महत्व को हल्के में लेते हैं।

    सबके लिंग का आकार एक जैसा नहीं होता है, इसलिए ऐसे कंडोम का इस्तेमाल ज़रूरी होता है, जो आपको अच्छी तरह से फिट बैठता है।

    ऐसा इसलिए, क्योंकि गलत साइज़ के कंडोम का इस्तेमाल करना ख़तरे से ख़ाली नहीं है। अगर कंडोम ढीला है, तो यह सेक्स के दौरान निकल सकता है और ज़्यादा टाइट है, तो फट सकता है।

    भ्रम 4

    दो कंडोम के इस्तेमाल पर सिर्फ़ एक से मिलती है बेहतर सुरक्षा

    हालाँकि, यह सुनने में भले ही सही लगा रहा हो कि दो कंडोम का इस्तेमाल करने पर केवल एक से बेहतर सुरक्षा मिलती है, जबकि यह सच नहीं है।

    सच्चाई यह है कि एक साथ दो कंडोम इस्तेमाल करना ज़्यादा ख़तरनाक होता है, क्योंकि इससे कंडोम के बीच अधिक घर्षण होगा, जिससे एक या दोनों कंडोम के फटने या टूटने का ख़तरा होता है।

    इसके अलावा एक ही समय पर महिला और पुरुष दोनों कंडोम के इस्तेमाल से भी बचें।

    भ्रम 5

    यौन जनित रोगों से नहीं बचाते कंडोम

    जननांग स्त्राव के माध्यम से यौन संचारित संक्रमण (STI) होता है, जबकि कंडोम सेक्स के दौरान दोनों भागीदारों के जननांगों के बीच बाधा के रूप में कार्य करता है और इन स्त्रावों के प्रसार को कम करता है।

    इस तरह से जोड़ों में क्लैमाइडिया, गोनोरिया, सिफलिस जैसे भयानक यौन जनित रोगों की संभावना कम हो जाती है।

    इसलिए यौन जनित रोगों और अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए हर बार सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    स्वास्थ्य

    गर्मियों में हर तरह के इंफ़ेक्शन से बचाएँगे ये हाईजीन टिप्स, आज ही अपनाएँ लाइफस्टाइल
    सेहत के साथ-साथ ख़ूबसूरती बढ़ाने में भी काम आती है नीम, जानें इसके कमाल के फ़ायदे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    अनार के सेवन से होते हैं ये कमाल के फ़ायदे, आज से ही शुरू करें खाना प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पुलवामा हमले में शहीद जवान के शिशु की हालत नाज़ुक, पत्नी ने की प्रार्थना की गुज़ारिश CRPF
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025