Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली, मिलने पहुंची सोनिया गांधी
  • मनोरंजन

    कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली, मिलने पहुंची सोनिया गांधी

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 20, 2018, 06:59 pm
    कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली, मिलने पहुंची सोनिया गांधी
  • मशहूर फिल्म और थियेटर कलाकार नफीसा अली कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें तीसरी स्टेज का पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर है।

    उन्होंने अपनी इस बीमारी की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी।

    8 जनवरी, 1957 को कोलकाता में जन्मीं नफीसा फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं।

    उन्होंने 22 साल की उम्र में 1979 में शशि कपूर की फिल्म 'जुनून' से अपने कैरियर की शुरूआत की थी।

    बता दें नफीसा ने अपने करियर में कुल 9 फिल्मों में काम किया है।

  • इस खबर में
    इंस्टा पोस्ट से दी जानकारी नफीसा से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी रह चुकी हैं मिस इंडिया दो बार लड़ चुकी हैं लोकसभा चुनाव
  • इंस्टाग्राम पोस्ट

    इंस्टा पोस्ट से दी जानकारी

  • Happy Birthday my darling Pia and my children are my reason to get better through my cancer struggle and overcome . It’s just going to take its own course with Peritoneal & Ovarian cancer .

    A post shared by nafisaalisodhi on Nov 18, 2018 at 1:10am PST

  • मुलाकात

    नफीसा से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी

  • अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देेते हुए नफीसा ने अपनी बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरे बच्चे ही वह वजह हैं, जिसके कारण मैं कैंसर से ठीक होना चाहती हूं।

    नफीसा की बीमारी की जानकारी मिलते ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने पहुंची।

    बता दें कि नफीसा कांग्रेस की सदस्य हैं और 2004 में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रही थीं।

  • करियर

    रह चुकी हैं मिस इंडिया

  • नफीसा 1976 में फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। इसी साल हुए मिस इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीसरे स्थान पर रहीं।

    इसके अलावा नफीसा 1972 से 1974 के दौरान नेशनल स्विमिंग चैंपियन भी रहीं।

    उनकी शादी अर्जुन अवॉर्डी कर्नल आरएस सोढ़ी से हुई हैं और दोनों के दो बच्चे हैं।

    शशि कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म करने वाली नफीसा ने 'जुनून', 'मेजर साब', 'यमला पगला दीवाना', 'बेवफा' सहित कुल 9 फिल्मों में काम किया है।

  • राजनीति

    दो बार लड़ चुकी हैं लोकसभा चुनाव

  • नफीसा 2004 में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से लखनऊ से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भी वे चौथे स्थान पर रहीं। बाद में नसीफा फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई।

    साल 2005 में नफीसा को चिल्ड्रेन्स फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (CFSI) का चेयरपर्सन बनाया गया था।

  • बॉलीवुड समाचार
  • कैंसर
  • सोनिया गांधी
  •  
ताज़ा खबरें
  • नील नितिन मुकेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
    नील नितिन मुकेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
    मनोरंजन
  • मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे नटराजन, अब सामने आया नहीं खेलने का कारण
    मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे नटराजन, अब सामने आया नहीं खेलने का कारण
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: दिल्ली में बीते दिन रिकॉर्ड 25,500 मामले, मात्र 100 ICU बेड खाली- केजरीवाल
    कोरोना वायरस: दिल्ली में बीते दिन रिकॉर्ड 25,500 मामले, मात्र 100 ICU बेड खाली- केजरीवाल
    देश
  • छत्तीसगढ़: कोविड अस्पताल के ICU में आग लगने से पांच मरीजों की मौत
    छत्तीसगढ़: कोविड अस्पताल के ICU में आग लगने से पांच मरीजों की मौत
    देश
  • भारत में कई यूजर्स के लिए ट्विटर की सेवा डाउन, फिक्स करने का दावा
    भारत में कई यूजर्स के लिए ट्विटर की सेवा डाउन, फिक्स करने का दावा
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021