NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान उठाएं इन स्वस्थ स्ट्रीट फूड का मजा, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान
    अगली खबर
    मानसून के दौरान उठाएं इन स्वस्थ स्ट्रीट फूड का मजा, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान

    मानसून के दौरान उठाएं इन स्वस्थ स्ट्रीट फूड का मजा, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान

    लेखन सयाली
    Jul 17, 2024
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    मानसून के मौसम में जलभराव के कारण सड़कों पर मक्खियां, मच्छर और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये सभी जीव स्ट्रीट फूड को दूषित कर सकते हैं, जिन्हें खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं की हमें मानसून के दौरान स्ट्रीट फूड के स्वस्थ विकल्प चुनने चाहिए।

    आप बारिश के दिनों में भुट्टे और मसाला चाय जैसे पौष्टिक व्यंजनों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    #1

    भुट्टा

    अगर आप बरसात में कुछ नमकीन और कुरकुरा खाना चाहते हैं तो भुना हुआ मक्का या भुट्टा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    भुट्टा एक कम कैलोरी वाला नाश्ता है, जो पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है। साथ ही यह फाइबर से भी समृद्ध होता है।

    यह बेहतर पाचन और मल त्याग में सहायता करता है और इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। बारिश के मौसम के दौरान हर जगह पर भुट्टे आसानी से उपलब्ध होते हैं।

    #2

    गन्ने का जूस 

    उमस भरे मानसून के दिनों में अगर आप गर्मी महसूस कर रहे हों तो ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस पीएं।

    सड़कों पर लगी जूस की दुकानों पर मिलने वाला ताजा गन्ने का जूस आपको तरोताजा कर देगा। गन्ने का रस मानसून के दौरान एक सस्ता और स्वस्थ स्ट्रीट फूड विकल्प है, जो एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    इसमें प्राकृतिक शर्करा भी होती है, जो आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करती है और संपूर्ण स्वास्थ्य का समर्थन करती है।

    #3

    फ्रूट चाट

    अगर आप बरसात के मौसम में कुछ खट्टा-मीठा और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो फ्रूट चाट का विकल्प सबसे अच्छा रहेगा।

    आपको हर सड़क के कोने पर अनानास, पपीता, ककड़ी, सेब, अंगूर और अन्य फलों के कटे हुए रंगीन टुकड़े पेश करते हुए फ्रूट चाट विक्रेता मिल जाएंगे।

    यह स्ट्रीट फूड न केवल स्वस्थ, बल्कि किफायती और स्वादिष्ट भी होता है। अगर आप फ्रूट चाट का स्वाद दोगुना करना चाहते हैं तो उसपर चाट मसाला या कला नमक छिड़क दें।

    #4

    मसाला चाय 

    मानसून के दौरान आसमान से गिरती बारिश की बूंदों और हवा के झोकों के बीच चाय की चुस्कियां लेना किसे पसंद नहीं होता।

    इस मौसम में आप चाय की टपरियों पर मिलने वाली स्वादिष्ट मसाला चाय का आनंद ले सकते हैं। आप घर पर भी चाय बनाकर पी सकते हैं।

    हालांकि, बरसात के दिनों में छांव के नीचे खड़े होकर गरमा-गर्म मसाला चाय पीने का मजा ही कुछ खास होता है।

    #5

    अंकुरित सलाद

    अंकुरित सलाद एक आम स्वस्थ स्ट्रीट फूड है, जिसे लोग स्प्राउट्स सलाद भी कहते हैं। इसमें स्प्राउट्स होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों से भरपूर होते हैं।

    इस सलाद में आमतौर पर कुरकुरे अंकुरित अनाज, कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरे और मसाले शामिल होते हैं। यह एक उचित और स्वस्थ स्ट्रीट फूड विकल्प है, जो मानसून में आसानी से उपलब्ध होता है।

    यह पाचन को बेहतर बनाने और वजन घटाने में भी मदद करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    मानसून
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    खान-पान

    लंबे समय तक बैठने से होने वाले स्वास्थ्य नुकसानों को कम कर सकती है कॉफी- अध्ययन लाइफस्टाइल
    हींग, अजवाइन और काले नमक का मिश्रण कई समस्याओं का कर सकता है उपचार लाइफस्टाइल
    पत्तेदार धनिये को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आजमाएं ये 5 प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ वजन घटाना

    मानसून

    अपनी रसोई को मानसून के अनुकूल बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी मदद किचन टिप्स
    मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    मानसून के नमी भरे मौसम में आराम सुनिश्चित करने के लिए पहनें ऐसे कपड़े फैशन टिप्स
    फॉक्सवैगन ने भारत के लिए घोषित किया मानसून सर्विस कैंप, जानिए क्या मिलेगा फायदा फॉक्सवैगन की कारें

    डाइट

    लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग खान-पान
    घर पर फालसा जूस बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे  खान-पान
    तरबूज के बीज को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    अपनी डाइट में शामिल करें गुलाब की स्वादिष्ट चाय, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य संबंधी लाभ  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025