NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आख़िर क्यों भारत में जारी किए जाते हैं अलग-अलग रंग के पासपोर्ट, जानिए इसकी वजह
    अगली खबर
    आख़िर क्यों भारत में जारी किए जाते हैं अलग-अलग रंग के पासपोर्ट, जानिए इसकी वजह

    आख़िर क्यों भारत में जारी किए जाते हैं अलग-अलग रंग के पासपोर्ट, जानिए इसकी वजह

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 09, 2019
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो बिना पासपोर्ट के यह संभव नहीं है। इसके साथ ही पासपोर्ट पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी होता है।

    पहले पासपोर्ट बनवाने में काफ़ी समय लगता था, लेकिन अब पासपोर्ट बनवाना काफ़ी आसान हो गया है।

    अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कई तरह के अलग-अलग रंगों वाले पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।

    ज़्यादातर लोग इसकी वजह नहीं जानते हैं, आज हम आपको इसकी वजह बताएँगे।

    महत्व

    अलग-अलग रंग के पासपोर्ट का होता है अपना अलग महत्व

    अलग-अलग रंग के पासपोर्ट जारी करने की बात सुनकर आपके दिमाग में भी यह ख़्याल आया होगा कि एक ही देश में अलग-अलग रंग के पासपोर्ट की क्या ज़रूरत है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग रंग के पासपोर्ट का अपना एक अलग महत्व होता है।

    कुछ ख़ास रंग के पासपोर्ट धारकों को विदेश यात्रा के लिए वीज़ा की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसके साथ ही इमिग्रेशन अधिकारी उन्हें जल्दी क्लीयरेंस भी दे देते हैं।

    जानकारी

    जल्द जारी किया जाएगा ऑरेंज रंग का पासपोर्ट

    भारत में अभी नीला, सफ़ेद और मरुन रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है, लेकिन जल्द ही केंद्र सरकार ऑरेंज रंग का पासपोर्ट भी जारी करने की तैयारी कर रही है। आइए जानें अलग-अलग रंग के पासपोर्ट का महत्व।

    #1

    नीले रंग का पासपोर्ट

    अब तक आपने सबसे ज़्यादा इसी रंग के पासपोर्ट देखें होंगे, क्योंकि भारत के आम नागरिकों को ही नीले रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है।

    नीले रंग के पासपोर्ट से कस्टम, इमिग्रेशन अधिकारियों और विदेशी एजेंसियों को आम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों के बीच अंतर करने में मदद मिलती है।

    अगर आप भी भारत के एक आम नागरिक हैं, तो आपको भी नीले रंग का ही पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

    #2

    सफ़ेद रंग का पासपोर्ट

    सफ़ेद रंग का पासपोर्ट केवल सरकारी संस्थानों से जुड़े अधिकारियों को ही जारी किया जाता है।

    यह आधिकारिक काम के लिए विदेश यात्रा करने वाले सरकारी अधिकारियों को जारी किया जाता है।

    जिन लोगों के पास सफ़ेद रंग का पासपोर्ट होता है, उन्हें एयरपोर्ट पर कस्टम, इमिग्रेशन अधिकारी और विदेशी एजेंसियाँ अलग तरह से ट्रीट करती हैं।

    एयरपोर्ट पर उन लोगों को ज़्यादा औपचारिकताओं से भी नहीं गुज़रना पड़ता है।

    #3

    मरुन रंग का पासपोर्ट

    भारत के राजनेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को मरुन रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। इस ख़ास पासपोर्ट के लिए अलग से आवेदन करना होता है।

    जिन लोगों के पास मरुन रंग का पासपोर्ट होता है, उन्हें विदेशी दौरे पर कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके साथ ही उन लोगों को विदेश यात्रा के लिए वीज़ा की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है।

    मरुन पासपोर्ट धारकों को भी एयरपोर्ट पर कम औपचारिकताओं का सामना करना पड़ता है।

    #4

    ऑरेंज रंग का पासपोर्ट

    हालाँकि, इस रंग का पासपोर्ट अभी जारी नहीं किया जाता है, लेकिन भारत सरकार जल्द ही एक ख़ास वर्ग के लोगों को ऑरेंज रंग का पासपोर्ट जारी करेगी।

    यह पासपोर्ट उन लोगों को जारी किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10 से आगे की पढ़ाई नहीं की है।

    इस पासपोर्ट में भी नियमित पासपोर्ट की तरह अंतिम पेज नहीं होगा।

    ऑरेंज रंग के पासपोर्ट धारकों को हर बार विदेश जाने से पहले अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पासपोर्ट
    विदेश यात्रा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    भारत की खबरें

    LPG सिलेंडर ख़ुद से घर लाने पर एजेंसी आपको देगी पैसे, जानें क्या है नियम गैस लीक
    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन तेलंगाना
    दिल्ली से मुंबई तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी मुंबई
    प्रसिद्ध शो 'मैन vs वाइल्ड' में नजर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें शो की पहली झलक नरेंद्र मोदी

    पासपोर्ट

    भारतीय पासपोर्ट दुनिया में 79वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, पाकिस्तान पांचवां सबसे कमजोर देश चीन समाचार
    डाउनलोड करें यह ऐप और जानें घर बैठे पासपोर्ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया सरकारी योजनाएं
    तुरंत पासपोर्ट की ज़रूरत है तो यहाँ जानें कैसे मिलेगा और क्या करना होगा विदेश यात्रा
    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा इंडोनेशिया

    विदेश यात्रा

    चाय बेचने वाले ये पति-पत्नी घूम चुके हैं 23 देश, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ़ आनंद महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025