NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा
    अगली खबर
    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा

    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 05, 2019
    02:58 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और बच्चों के स्कूल की छुट्टियाँ भी कुछ दिनों में हो जाएँगी।

    ऐसे में हर कोई भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह की यात्रा करने का प्लान बनाता है।

    अगर आपका विदेश यात्रा का प्लान है, तो उसके लिए पासपोर्ट और वीजा की ज़रूरत होती है।

    लेकिन अगर आपके पास वीजा नहीं है, तो आप इन देशों की यात्रा केवल भारतीय पासपोर्ट से ही कर सकते हैं। आइए जानें।

    जगह 1

    बिना वीजा के करें भारत के पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा

    भारत के पड़ोसी देश नेपाल की ख़ूबसूरती किसी से छुपी हुई नहीं है।

    गर्मियों में नेपाल की यात्रा किसी को भी सुकून दिला सकता है। सबसे बड़ी बात की वहाँ जानें के लिए नेपाल, भारत के नागरिकों को मुफ़्त वीजा प्रदान करता है।

    वहाँ घूमने की कई ऐसी जगहें हैं, जो आपका मन मोह लेंगी। आप वहाँ काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मंदिर और नगरकोट जा सकते हैं।

    नेपाल जानें के लिए आपको बहुत ज़्यादा पैसे भी ख़र्च नहीं करने होंगे।

    जगह 2

    अगर प्राचीन मंदिरों का शौक है, तो जाएँ इंडोनेशिया

    अगर आपको प्राचीन मंदिरों का शौक़ है तो आप इंडोनेशिया जा सकते हैं।

    यह देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वहाँ रहने के लिए 30 दिन का पर्यटन वीजा जारी करता है।

    इंडोनेशिया का बाली शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इंडोनेशिया द्वीपों का समूह है, जहाँ कई प्राचीन द्वीप भी हैं।

    इस देश की ख़ूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना लेती है। इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता बहुत व्यस्त शहर है।

    जगह 3

    समुद्र के बीच द्वीपों का मज़ा लेना है, तो जाएँ फिजी

    दिल्ली की गर्मी और भीड़भाड़ से परेशान हो गए हैं, तो सुकून पाने के लिए आप फिजी की यात्रा कर सकते हैं।

    फिजी जानें के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों को किसी प्री-आगमन वीजा की ज़रूरत नहीं होती है।

    फिजी पैसिफिक महासागर पर बसा एक द्वीप है। वहाँ आप कई ख़ूबसूरत और मनोरम नज़रों का आनंद ले सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजी के द्वीप समूह में 300 से ज़्यादा द्वीप शामिल हैं।

    जगह 4

    विदेश में रहते हुए भारत का मज़ा लेना चाहते हैं, तो मॉरीशस जाएँ

    विदेश जाना है, लेकिन भारतीय लोगों और संस्कृति से दूर नहीं रहना चाहते है, तो आप मॉरीशस की यात्रा करें।

    मॉरीशस भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को 90 दिनों से ज़्यादा के लिए मुफ़्त यात्रा वीजा प्रदान करता है।

    वहाँ आप समुद्र और पहाड़ों के बीच घूमने का मज़ा ले सकते हैं।

    इसके अलावा मॉरीशस में आप वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, पैरासेलिंग, सबमरीन डाइव, राइडिंग, ट्यूब राइडिंगऔर वोट सेलिंग का आनंद ले सकते हैं।

    जगह 5

    पार्टनर के साथ हनीमून पर जाना चाहते हैं, तो जाएँ मालदीव

    मालदीव में भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

    मालदीव भारतीय पासपोर्ट धारकों को 90 दिनों से अधिक के लिए बिना वीजा के यात्रा की अनुमति देता है।

    पार्टनर के साथ हनीमून पर जानें के लिए मालदीव भारतीयों की पहली पसंद है। वहाँ आप सफ़ेद रेत वाले समुद्र तट और समुद्र के नीचे की दुनिया का आनंद ले सकते हैं।

    मालदीव पूरी दुनिया में ख़ूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। वहाँ 1,200 से ज़्यादा द्वीप हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडोनेशिया
    नेपाल
    पासपोर्ट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची, राहत और बचाव कार्य जारी सुनामी
    इंडोनेशिया: रॉक कॉन्सर्ट में लोग कर रहे थे मस्ती तभी अचानक आ गई सुनामी, देखें वीडियो सुनामी
    फोन का पासवर्ड न बताने पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, आरोपी पत्नी गिरफ्तार अजब-गजब खबरें
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार

    नेपाल

    नेपाल में नहीं चलेंगे 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय नोट, सरकार ने लगाई रोक भारत की खबरें
    नेपाल के युवा खिलाड़ी रोहित पौडेल ने तोड़ा सचिन और अफरीदी का रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    नेपाल में काम करने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वर्क परमिट भारत की खबरें
    विमान दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री सहित 6 की मौत हेलीकॉप्टर

    पासपोर्ट

    भारतीय पासपोर्ट दुनिया में 79वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, पाकिस्तान पांचवां सबसे कमजोर देश चीन समाचार
    डाउनलोड करें यह ऐप और जानें घर बैठे पासपोर्ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऐप स्टोर
    तुरंत पासपोर्ट की ज़रूरत है तो यहाँ जानें कैसे मिलेगा और क्या करना होगा विदेश यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025