NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / एलफिंस्टन पुल भगदड़, घाटकोपर में गिरा होर्डिंग; बारिश के दौरान मुंबई में हुए ये बड़े हादसे
    अगली खबर
    एलफिंस्टन पुल भगदड़, घाटकोपर में गिरा होर्डिंग; बारिश के दौरान मुंबई में हुए ये बड़े हादसे
    मुंबई के घाटकोपर में विशाल होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है

    एलफिंस्टन पुल भगदड़, घाटकोपर में गिरा होर्डिंग; बारिश के दौरान मुंबई में हुए ये बड़े हादसे

    लेखन आबिद खान
    May 14, 2024
    11:24 am

    क्या है खबर?

    मुंबई में बारिश और आंधी की वजह से घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग गिर गया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

    घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान मुंबई में होने वाले हादसों की यादें ताजा कर दी हैं। आइए पिछले कुछ सालों में मुंबई में हुए हादसों पर नजर डालते हैं।

    अंधेरी

    2018- अंधेरी में ढहा पुल, 2 की मौत

    जुलाई 2018 में लगातार बारिश के बाद अंधेरी स्टेशन पर पुराने गोखले पुल का एक हिस्सा ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। एसवी रोड पर बना ये पुल अंधेरी पूर्व और अंधेरी पश्चिम स्टेशनों को जोड़ता है। रोजाना हजारों यात्री इसका उपयोग करते हैं।

    मरम्मत के बाद इसी साल फरवरी में इस पुल को दोबारा जनता के लिए खोला गया है। हालांकि, अब पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

    घाटकोपर

    2018- घाटकोपर में हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    जून, 2018 में मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पैदल यात्री सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 2 पायलट, एक गर्भवती इंजीनियर, तकनीशियन और एक पैदल यात्री शामिल था। घटना में 3 लोग घायल भी हुए थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे की जांच में सामने आया था कि विमान इंजन की समस्या और खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

    एलफिंस्टन

    2017-एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 23 की मौत

    29 सितंबर, 2017 को मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर बने पुल पर भगदड़ मचने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी और 39 घायल हुए थे।

    यह घटना सुबह के वक्त हुई थी, जब बारिश से बचने के लिए पुल पर लोग इकट्ठा हो गए थे। माना जाता है कि इसी दौरान एक व्यक्ति लड़खड़ाकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुल के ढहने की अफवाह फैल गई और भगदड़ मच गई।

    विमान

    2023- मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की क्रैश लैंडिंग

    पिछले साल सितंबर में भारी बारिश और कम दृश्यता के बीच 6 यात्रियों और चालक दल के 2 सदस्यों को ले जा रहा एक निजी जेट मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया था। इस दुर्घटना में विमान 2 हिस्सों में टूट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

    हादसे में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह भारी बारिश और कम दृश्यता को माना गया।

    दीवार

    2021- दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत

    2021 में चेंबूर में दीवार गिरने की घटना में कम से कम 17 लोग मारे गए थे। इसी समय विक्रोली में भूस्खलन में 5 झोपड़ियां ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

    इसी तरह जुलाई, 2019 में मलाड में एक दीवार गिरने से 22 लोगों की दबकर मौत हो गई थी और कम से कम 80 घायल हुए थे। बारिश के दौरान अक्सर झुग्गियों और निचली बस्तियों में दीवार गिरने की घटनाएं सामने आती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    मुंबई

    महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: मुंबई पुलिस की SIT ने 3,000 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया महाराष्ट्र
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 अप्रैल के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    साइबर ठगी का शिकार हुआ प्रोफेसर, जालसाजों ने ठग लिए 1 लाख रुपये  साइबर अपराध
    पेट्रोल-डीजल के दाम: 8 अप्रैल के लिए जारी हुई नई कीमतें, कच्चे तेल में गिरावट पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    बारिश

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी भारतीय मौसम विभाग
    क्या है सुपर अल नीनो, जिसके कारण अगले साल भारत में भीषण सूखा पड़ सकता है? जलवायु परिवर्तन
    दिल्ली में बारिश की संभावना, मिल सकती है वायु प्रदूषण से अस्थायी निजात  वायु प्रदूषण
    दिल्ली में जहरीली धुंध बरकरार, 20-21 नवंबर को पहली बार कराई जाएगी कृत्रिम बारिश दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025