Page Loader
उत्तर प्रदेश: मेरठ के टोल प्लाजा में महिला कर्मचारी को कुचलते हुए निकला कार चालक
मेरठ के टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी को कार चालक ने कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@jayantakrdas)

उत्तर प्रदेश: मेरठ के टोल प्लाजा में महिला कर्मचारी को कुचलते हुए निकला कार चालक

लेखन गजेंद्र
May 14, 2024
11:18 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के काशी टोल प्लाजा पर एक कार चालक महिला कर्मचारी को कुचलते हुए आगे निकल गया। महिला कर्मचारी टोल टैक्स मांगने के लिए कार के आगे खड़ी थी, जिससे नाराज चालक ने कार बढ़ा दी। हालांकि, महिला बोनट पर लटक गई। बाद में महिला को कुचलते हुए चालक फरार हो गया। महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वारदात

दिल्ली से आ रही थी कार

काशी टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि कार चालक दिल्ली से आया था, टोल प्लाजा पर उसने शुल्क देने से मना किया तो कर्मचारी उसकी कार के आगे खड़े हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार चालक महिला कर्मचारी पर कार चढ़ाते दिख रहा है और महिला बोनट पर लटकी हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक को तलाश रही है।

ट्विटर पोस्ट

टोल प्लाजा का वीडियो आया सामने