NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: पुरानी मौतें जुड़ने के कारण भारत में मौतों की संख्या 12,000 के करीब
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: पुरानी मौतें जुड़ने के कारण भारत में मौतों की संख्या 12,000 के करीब

    कोरोना वायरस: पुरानी मौतें जुड़ने के कारण भारत में मौतों की संख्या 12,000 के करीब

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 17, 2020
    11:00 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,974 नए मामले सामने आए और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,54,065 हो गई है।

    इसके अलावा 2,003 मौतों के साथ देश में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 11,903 हो गई है। मार्च से अब तक हुई पुरानी मौतें जिन्हें आधिकारिक आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था, उन्हें भी पिछले 24 घंटों की मौत में जोड़ा गया है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 1,55,227 है।

    डाटा

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 6,922 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 6,922 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,86,935 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 52.79 प्रतिशत है।

    बड़े उछाल का कारण

    1,672 पुरानी मौतों को आधिकारिक आंकड़ों में किया गया शामिल

    आधिकारिक आंकड़ों में जोड़ी गईं 2,003 मौतों में से 331 पिछले 24 घंटे में हुई, वहीं 1,672 पुरानी मौतों को इसमें जोड़ा गया है।

    महाराष्ट्र ने 1,328 और दिल्ली ने 344 पुरानी मौतों के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया। इन दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 81 और 93 मौते हुईं।

    महाराष्ट्र की पुरानी मौतों में से 862 अकेले मुंबई की हैं और शहर में कुल मौत का आंकड़ा 3,167 हो गया है।

    डाटा

    3.4 प्रतिशत हुई भारत की मृत्यु दर

    इसी के साथ ही भारत की कोरोना वायरस मृत्यु दर 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह महाराष्ट्र की मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत से बढ़कर 4.9 प्रतिशत और दिल्ली की मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 4.1 प्रतिशत हो गई है।

    सबसे अधिक प्रभावित

    महाराष्ट्र और मुंबई सबसे अधिक प्रभावित

    महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य और मुंबई अधिक प्रभावित शहर बना हुआ है।

    महाराष्ट्र में अब तक 1,13,445 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,537 की मौत हुई है। वहीं मुंबई में मरीजों की संख्या 60,142 पहुंच गई है।

    मुंबई के डॉक्टरों की मानें तो शहर में स्थिति ठीक होने लगी है और पहले की तुलना में अस्पतालों पर दबाव कम हुआ है।

    अन्य राज्य

    महाराष्ट्र के बाद ये तीन राज्य सबसे अधिक प्रभावित

    तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 48,019 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 528 की मौत हुई है।

    तीसरे नंबर पर काबिज दिल्ली में 44,688 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है जिनमें से 1,837 की मौत हुई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 1,859 नए मामले सामने आए।

    24,577 मामलों और 1,533 मौतों के साथ गुजरात चौथा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    दुनिया में स्थिति

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर भारत

    पूरी दुनिया में भारत की स्थिति की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत केवल तीन देशों से पीछे है।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है और यहां अब तक 21.36 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (9.23 लाख) और रूस (5.44 लाख) अन्य वो दो देश हैं जो भारत से आगे हैं।

    मौतों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर लौटने लगा कोरोना का कहर, एक हफ्ते में 164 मामले सामने आए कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा

    भारत की खबरें

    भारत और चीन ने लद्दाख में सेनाएं पीछे हटाना शुरू किया- रिपोर्ट्स चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख पार, वुहान से आगे निकला मुंबई कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे ज्यादा खतरे वाले देशों में भारत भी शामिल- स्टडी पाकिस्तान समाचार
    भारत इन दवाइयों के दम पर लड़ रहा है कोरोना वायरस के खिलाफ जंग मुंबई

    कोरोना वायरस

    क्या आपको पता हैं आपके स्वास्थ्य अधिकार? अगर नहीं तो यहां जानें स्वास्थ्य मंत्रालय
    हरियाणा: तेजी से फैल रहा कोरोना का प्रकोप, संक्रमितों के मामले में टॉप-10 राज्यों में शामिल दिल्ली
    सूंघने या स्वाद आने की क्षमता खो जाने को भी माना जाएगा कोरोना वायरस का लक्षण भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा 31-40 आयु वर्ग के लोग भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025