LOADING...
भारत ने समय से पहले हासिल किया स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य, जानिए कैसे 
भारत ने समय से पहले हासिल किया स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य (तस्वीर: पिक्साबे)

भारत ने समय से पहले हासिल किया स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य, जानिए कैसे 

Jul 16, 2025
05:07 pm

क्या है खबर?

भारत ने 2030 के लक्ष्य से 5 साल पहले ही स्वच्छ ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, देश की कुल 484.8 गीगावाट बिजली क्षमता में से 242.8 गीगावाट अब स्वच्छ स्रोतों से आ रही है। भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अभी 2025 में ही यह 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। आइए जानते हैं यह उपलब्धि कैसे संभव हो पाई।

 उत्पादन 

भारत में बिजली उत्पादन का मौजूदा स्वरूप 

30 जून तक भारत की कुल बिजली क्षमता में 49.92 प्रतिशत हिस्सा कोयला जैसे जीवाश्म ईंधनों से आया, जबकि 1.81 प्रतिशत परमाणु ऊर्जा और 48.27 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से आया। विशेषज्ञों का मानना है कि नीलामी प्रक्रिया और शुल्क छूट जैसे समय पर सरकारी कदमों ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया। सौर ऊर्जा की बात करें तो भारत अब दुनिया में तीसरे नंबर पर है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अन्य वजह

सरकारी योजनाओं से मिली स्वच्छ ऊर्जा को रफ्तार 

प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पवन-सौर हाइब्रिड नीति जैसी सरकारी पहलों से भारत ने तेजी से स्वच्छ ऊर्जा अपनाई है। इससे किसानों और घरों को सस्ती और साफ ऊर्जा मिली। बड़े सोलर पार्कों के निर्माण और नीतिगत प्रोत्साहनों ने ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया। उद्योगों की भागीदारी ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है और भारत को अन्य देशों से आगे कर दिया है।

Advertisement

कदम

अब क्या हैं भारत के लिए अगले कदम?

भविष्य में भारत को अपनी राष्ट्रीय ट्रांसमिशन ग्रिड को और मज़बूत करना होगा ताकि बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा को सुचारू रूप से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही, बैटरी भंडारण और पंप जल भंडारण प्रणाली पर जोर देना होगा, ताकि अधिक ऊर्जा को सुरक्षित रखा जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की यह सफलता अन्य विकासशील देशों के लिए प्रेरणा बनेगी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर वैश्विक रुख को तेज करेगी।

Advertisement