NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर
    अगली खबर
    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर
    दिल्ली में आज AAP और भाजपा प्रदर्शन कर रही है

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर

    लेखन आबिद खान
    Feb 02, 2024
    02:40 pm

    क्या है खबर?

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित गड़बड़ी की आंच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

    AAP के कई मंत्रियों और बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबरें हैं।

    दूसरी ओर भाजपा ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

    बयान

    केजरीवाल बोले- चंडीगढ़ में जो हुआ, वो शर्मनाक 

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, "चंडीगढ़ चुनाव में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मेयर चुनाव में इन्होंने वोटों की चोरी की है। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। चंडीगढ़ का मेयर तो बहुत छोटा था, सोचिए ये लोकसभा चुनाव में किस हद तक जा सकते हैं। कैमरे में गड़बड़ी पकड़ी गई है। हम देश के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। जनता की आवाज को जितना रोकने की कोशिश करोगे, वो उतनी बुलंद होगी।"

    केजरीवाल

    भाजपा वोट चोरी करते पकड़ी गई- केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा, "चंडीगढ़ में 36 पार्षद हैं। भाजपा के 15 थे, लेकिन इन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव अधिकारी बनाकर चुनाव जीत लिया। भाजपा को सिर्फ 13 वोट पड़े, मगर 16 वोट बताकर चुनाव जीता दिया गया। हमें सिर्फ 12 वोट मिले और 8 खारिज कर दिए गए। पिछले कुछ सालों से हम सुना करते थे कि भाजपा चुनाव में गड़बड़ी करती है, EVM में गड़बड़ी करती है, फर्जी वोट डलवाती है। अभी ये रंगे हाथों पकड़े गए।"

    EVM

    केजरीवाल ने EVM पर उठाए सवाल

    अपने भाषण में केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा, "आप सोचते हो कि मैंने इसको वोट डाला, लेकिन उसके बाद आपके वोट का क्या होता है, कुछ नहीं पता। मशीन के अंदर आप बटन किसी का दबाते हो, वोट किसी और को जाता है। किसी का भी नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाता है। दोस्तों, अगर जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा तो फिर वोट का चुनाव का कोई मतलब नहीं रहेगा।"

    AAP

    AAP का दावा- डिप्टी मेयर और डिप्टी स्पीकर को नजरबंद किया गया

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP के नेता गोपाल राय ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने डिप्टी मेयर और डिप्टी स्पीकर को घर में नजरबंद कर दिया है।

    दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से भी AAP के 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पंजाब और हरियाणा में से AAP के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे।

    इसके अलावा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है।

    अनुमति

    भाजपा-AAP को प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

    भाजपा ने भी AAP मुख्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि दोनों पार्टियों के कार्यालय पास-पास ही हैं। इसी वजह से पुलिस ने दोनों ही पार्टियों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे और किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने दीनदयाल मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी हैं।

    भाजपा

    भाजपा ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

    भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर AAP मुख्यालय के पास विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। हर दिन सरकार का कोई न कोई घोटाला लोगों के सामने उजागर हो रहा है। केजरीवाल सरकार के संरक्षण में दिल्ली जल बोर्ड में घोटाला हुआ है।"

    जाम

    राजधानी के कई हिस्सों में लगा जाम

    प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों पर बैरीकेड लगा कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और भीषण जाम लग गया है।

    ITO पंथ मार्ग का रास्ता बंद किया गया है। इसके अलावा कई रास्तों पर भी यातायात रोका गया है। DND और रिंग रोड पर भी जाम की खबरें हैं। लगभग पूरी मध्य दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है।

    विवाद

    क्या है चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जुड़ा विवाद?

    दरअसल, 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर के चुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस और AAP ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा था, जिसे 20 वोट मिले थे और भाजपा के प्रत्याशी को 16 वोट मिले थे।

    हालांकि, पीठासीन अधिकारी ने AAP-कांग्नेस उम्मीदवार को मिले 8 वोटों को अमान्य करार दिया, जिसके बाद भाजपा जीत गई।

    AAP ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    दिल्ली
    दिल्ली पुलिस

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    राघव चड्ढा को खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला, कोर्ट बोला- कब्जे का अधिकार नहीं राघव चड्ढा
    दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED का छापा, जानें मामला अमानतुल्लाह खान
    AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही ED भाजपा समाचार
    शराब नीति मामला: AAP को आरोपी बना सकती है ED, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी  सुप्रीम कोर्ट

    भाजपा समाचार

    राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार, विधायक बने सांसदों समेत इन्हें मिल सकता है मौका राजस्थान
    राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 नए मंत्रियों ने ली शपथ राजस्थान
    IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी, आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने पर भड़का विपक्ष  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिखा कोहरे का कहर, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली: वायु प्रदूषण में कमी के बाद पाबंदियों में ढील, निर्माण गतिविधियों से प्रतिबंध हटा वायु प्रदूषण
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 19 जनवरी के लिए नए भाव जारी, कहां हुआ सस्ता?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर और कोहरा, 21 जनवरी तक राहत नहीं भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से संबंध दिल्ली
    क्या है दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का मामला और क्यों मानव तस्करी का शक?  दिल्ली
    केरल में धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से होगी शुरू, एक सप्ताह में ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025