Page Loader
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे, बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे, बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना

लेखन गजेंद्र
Jan 09, 2025
09:17 am

क्या है खबर?

दिल्ली में गुरुवार की सुबह भी कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा और शीतलहर चली। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को हल्की धूप दिखने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी हल्की धूप दिख सकती है और तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम

बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना

IMD ने संभावना जताई कि दिल्ली में 9 और 10 जनवरी को बहुत घना कोहरा रहेगा और शीतलहर चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचेगा। 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दिखेगी और तापमान 16 से 17 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, कोहरा कम होने से ट्रेनों और उड़ानों पर ज्यादा असर नहीं दिखा।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में गुरुवार को कोहरा कुछ कम रहा

जानकारी

वायु की गुणवत्ता में दिखा सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, यह पिछले दिनों 'बहुत खराब' श्रेणी में था। संभावना है कि बारिश से और सुधार होगा।