Page Loader
कियारा आडवाणी से गौहर खान तक, जल्द ही इन अभिनेत्रियों के घर गूंजेगी किलकारी
ये अभिनेत्रियां जल्द बनेंगी मां

कियारा आडवाणी से गौहर खान तक, जल्द ही इन अभिनेत्रियों के घर गूंजेगी किलकारी

Jul 13, 2025
08:35 pm

क्या है खबर?

पिछला साल यानी 2024 दीपिका पादुकोण और ऋचा चड्ढा जैसी कई अभिनेत्रियों के लिए खुशियां लेकर आया। साल 2025 भी कई अभिनेत्रियों के लिए खास होने वाला है। कियारा आडवाणी से लेकर गौहर खान जैसी अभिनेत्रियां मां बनने वाली हैं। कुछ ही दिन पहले पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और बताया था कि अपने जीवन के इस नए पड़ाव को लेकर वह कितनी उत्साहित हैं। आइए जानें किन अभिनेत्रियों के घर किलकारी गूंजने वाली है।

#1

कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों उन्हें मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था। कियारा के साथ-साथ उनके प्रशंसक भी उनके घर में आने वाली इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरवरी 2025 में कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी। सिड और कियारा 7 फरवरी, 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे।

#2

गौहर खान

गौहर खान ने साल 2023 में बेटे काे जन्म दिया था और इस साल वह दूसरी बार मां बनने वाली है। उन्होंने 10 अप्रैल, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की बात प्रशंसकों को बताई थी। गौहर ने अपने पति जैद दरबार के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'बिस्मिल्लाह। आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।' जैद और गौहर 25 दिसंबर, 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।

#3

पत्रलेखा

राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा भी प्रेग्नेंट हैं। दोनों अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए उतावले हो रहे हैं। बीती 9 जुलाई को पत्रलेखा और राजकुमार ने एक 'बेबी ऑन न द वे' वाला पोस्टर साझा कर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को यह गुड न्यूज दी। पत्रलेखा ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने बच्चे के साथ बंजी जंपिंग करना चाहेंगी। राजकुमार-पत्रलेखा 15 नवंबर, 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे।

#4 और #5

मालविका राज और शूरा खान

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालविका राज का नाम भी इस सूची में शुमार है। इसी साल मई में मालविका राज ने पति प्रणव के साथ अपने प्रेगनेंट होने की खुशी प्रशंसकों के साथ साझा की थी। उधर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक अरबाज खान ने पिछले साल शूरा खान से शादी की थी। इन दिनों शूरा प्रेगनेंट हैं। पूरा खान परिवार अपने यहां नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार है।