NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां तैनात 
    अगली खबर
    मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां तैनात 
    मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर शनिवार से ही गोलीबारी हो रही है

    मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां तैनात 

    लेखन आबिद खान
    Aug 06, 2023
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में बीते 3 महीने से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बंदूक और मोर्टार से हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

    शनिवार सुबह से बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर भारी गोलीबारी हो रही है। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। एक उग्रवादी के पकड़े जाने की भी खबर है।

    हिंसा

    बीते 15 दिनों में सबसे हिंसक रहा शनिवार का दिन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर कई जगहों पर दिन भर मोर्टार और ग्रेनेड हमले होते रहे। क्वाक्टा में एक पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। ये तीनों एक दिन पहले ही राहत शिविर से गांव लौटे थे।

    इसके बाद जवाबी हमले में हथियारबंद लोगों ने चुराचांदपुर जिले में 2 गांवों में गोलीबारी की और मोर्टार गोले और ग्रेनेड दागे। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

    प्रधानमंत्री

    भीड़ ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला

    बिष्णुपुर जिले के तेराखोंगसांगबी में भी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिस कमांडो सहित 3 अन्य लोगों को गोली लगी है। इंफाल पूर्वी जिले के सनासाबी और थमनापोकपी गांवों में अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की खबरें हैं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

    हत्या के विरोध में इंफाल में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। खबर है कि यहां महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए।

    हथियार

    पुलिस ने दी जब्त हथियारों की जानकारी

    इस बीच मणिपुर पुलिस ने पुलिस स्टेशन और शस्त्रागार से हथियार लूटे जाने की खबरों को भ्रामक बताया है। पुलिस ने कहा कि घाटी के जिलों में 1,057 हथियार और 14,201 गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। वहीं, पहाड़ी जिलों में 138 हथियार और 121 गोला-बारूद जब्त किए गए है।

    कल भी इंफाल पूर्व के लिलोंग में पुलिस से हथियार लूटने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    उग्रवादी

    एक उग्रवादी गिरफ्तार

    पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी पर 5 अगस्त की शाम लगभग 5.30 बजे मोंगचम में सशस्त्र विद्रोहियों ने गोलीबारी की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

    बयान के मुताबिक, कुकी स्वतंत्र सेना (KIA) से संबंधित एक सशस्त्र उग्रवादी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। पुलिस ने उग्रवादी के पास से हथियार बरामद किए हैं।

    कंपनियां

    केंद्र ने भेजी अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां

    मणिपुर हिंसा में अब तक 187 लोग मारे गए हैं। इस बीच केंद्र ने अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां भेजीं हैं।

    इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 5, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 3, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक-एक कंपनी शामिल हैं।

    बता दें कि मणिपुर में कुकी समुदाय ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने के खिलाफ एकजुटता मार्च निकाला था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    मणिपुर

    मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाया, फूटा अक्षय कुमार समेत इन सितारों का गुस्सा मणिपुर हिंसा
    मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान, कहा- यहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं मणिपुर हिंसा
    मणिपुर की गैंगरेप पीड़िता बोली- पुलिस ने हमें घर के पास से उठाकर भीड़ को सौंपा मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर लोग आक्रोशित, चुराचांदपुरा में बड़ी रैली निकाली गई यौन उत्पीड़न

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर से सामने आया एक और वीडियो, लकड़ियों की फेंसिंग पर टंगा दिखा कटा हुआ सिर मणिपुर
    मणिपुर वीडियो मामला: पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी  मणिपुर
    मणिपुर हिंसा के बीच मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों का पलायन शुरू, जानें मामला मिजोरम
    मणिपुर की घटना को अमेरिका ने 'क्रूर और भयानक' बताया, बोला- शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025