NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर हिंसा के बीच मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों का पलायन शुरू, जानें मामला
    अगली खबर
    मणिपुर हिंसा के बीच मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों का पलायन शुरू, जानें मामला
    मणिपुर में 3 मई से जारी है हिंसा

    मणिपुर हिंसा के बीच मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों का पलायन शुरू, जानें मामला

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 23, 2023
    12:03 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से फैले तनाव के बाद पड़ोसी राज्य मिजोरम में रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

    मिजोरम में अल्पसंख्यक मैतेई समुदाय के सदस्य मणिपुर की तरफ पलायन कर रहे हैं। वहीं मणिपुर सरकार ने कहा है कि वह चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए मैतेई समुदाय के लोगों को मिजोरम से निकालने के लिए तैयार है।

    बयान 

    मिजो संगठन के बयान के बाद फैली दहशत

    पूर्ववर्ती मिजो नेशनल फ्रंट उग्रवादियों के एक संगठन पीस अकॉर्ड MNF रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि मिजोरम में रहने वाले मैतेई लोगों को अपनी सुरक्षा के लिहाज से मिजोरम छोड़ देना जाहिए।

    बयान में आगे कहा गया कि मणिपुर में कुकी और जो समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा के कारण मिजो लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और अब मैतेई लोगों के लिए मिजोरम में रहना सुरक्षित नहीं है।

    स्थिति 

    मिजोरम पुलिस ने दिया मैतेई समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मिजोरम की राजधानी आइजोल में लगभग 2,000 मैतेई लोग रहते हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारी, छात्र और श्रमिक शामिल हैं। इनमें से कई लोग असम की बराक घाटी से ताल्लुक रखते हैं।

    मणिपुर पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) उत्तरी रेंज ने कहा है कि आइजोल में मौजूद मैतेई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 4 स्थानों पर पुलिसबल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

    बयान 

    मैतेई लोगों को कोई खतरा नहीं- मिजोरम सरकार

    मिजोरम सरकार के गृह विभाग ने कहा कि मैतेई लोगों को राज्य में कोई खतरा नहीं है।

    मिजोरम के गृह आयुक्त एच लालेंगमाविया ने कहा, "मैंने PAMRA से बात की है और उन्होंने बताया कि उनके संदेश की गलत व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि यह कोई धमकी नहीं बल्कि मैतेई लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता की अभिव्यक्ति है, जो सद्भावना से जारी की गई है। वे अपना बयान वापस ले लेंगे।"

    बयान 

    मणिपुर सरकार ने कही चार्टर्ड फ्लाइट उपलब्ध करवाने की बात

    मणिपुर सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने कहा कि सरकार ऑल मिजोरम मणिपुर एसोसिएशन के संपर्क में है।

    उन्होंने कहा, "बयान के कारण तनाव के बाद कुछ लोगों ने मिजोरम छोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, मिजोरम सरकार के गृह विभाग ने एक बयान जारी किया है, जिससे तनाव कम हो सकता है। हम एसोसिएशन के संपर्क में हैं और आश्वासन दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लोगों को लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट भी उपलब्ध करवाएंगे।"

    मामला 

    क्या है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला?

    मणिपुर से 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके दौड़ा रही है।

    इस वीडियो में महिलाएं रोती-बिलखती देखी जा सकती हैं और कुछ पुरुष उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ गैंगरेप भी किया।

    यह घटना कांगपोकपी जिले की है और वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। इस घटना के एक दिन पहले ही मणिपुर हिंसा शुरू हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मिजोरम

    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे तेलंगाना
    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे चुनाव
    मिजोरम विधानसभाः 40 में से 36 विधायक करोड़पति, महिला विधायक एक भी नहीं चुनाव
    मासूम बच्चे ने गलती से चूजे पर चढ़ाई साइकिल, पैसे लेकर इलाज करवाने पहुंच गया अस्पताल अजब-गजब खबरें

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर हिंसा
    मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक अमित शाह
    मणिपुर: करीब 1,200 महिलाओं ने सुरक्षाबलों को घेरा, मजबूरी में सेना को छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी भारतीय सेना
    मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को ही नहीं पता राज्य में क्या हो रहा, बोले- स्थिति अराजक एन बीरेन सिंह

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: सुरक्षा बलों के अभियान में हस्तक्षेप कर रहीं महिलाएं, सेना बोली- मानवीय होना कमजोरी नहीं मणिपुर
    मणिपुर में हिंसा फैलाने के लिए म्यांमार से हुई थी हथियारों की तस्करी- रिपोर्ट मणिपुर
    मणिपुर: हिंसा के बीच सरकार का आदेश, कार्यालय नहीं आ रहे कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन मणिपुर
    मणिपुर: हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले जा रहे राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025