NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर से सामने आया एक और वीडियो, लकड़ियों की फेंसिंग पर टंगा दिखा कटा हुआ सिर
    अगली खबर
    मणिपुर से सामने आया एक और वीडियो, लकड़ियों की फेंसिंग पर टंगा दिखा कटा हुआ सिर
    मणिपुर से सामने आए एक अन्य वीडियो में शख्स का कटा सिर लकड़ियों पर टंगा देखाई दे रहा है

    मणिपुर से सामने आया एक और वीडियो, लकड़ियों की फेंसिंग पर टंगा दिखा कटा हुआ सिर

    लेखन आबिद खान
    Jul 21, 2023
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में महिलाओं की निर्वस्त्र परेड निकाले जाने के वीडियो के बाद अब एक और खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बांस की डंडियों से बनी बाड़ पर टंगा दिखाई दे रहा है। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि ये सिर कुकी समुदाय के व्यक्ति का है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

    वीडियो

    2 जुलाई का बताया जा रहा वीडियो

    रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो 2 जुलाई का है। इस दिन झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में से ही एक का सिर बाड़ पर टंगा दिखाई दे रहा है। शख्स की पहचान कुकी समुदाय के डेविड थीक के तौर पर हुई है।

    घटना मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के एक रिहाइशी इलाके की बताई जा रही है। फिलहाल वीडियो को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    भीड़

    मणिपुर पीड़िता बोली- पुलिस ने भीड़ के हवाले छोड़ दिया

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक पीड़िता ने कहा, "पुलिस उस भीड़ के साथ थी जो हमारे गांव पर हमला कर रही थी। पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया और गांव से थोड़ी दूर ले जाकर भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया।"

    महिला के पति ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक समय था। भीड़ महिलाओं पर 'जानवरों की तरह' टूट पड़ी थी।"

    गिरफ्तार

    मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

    मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह आरोपियों को मौत की सजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

    इस बीच गुस्साई भीड़ ने गुरुवार को मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास के घर को आग के हवाले कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर में कई जगहों बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

    वदह

    मणिपुर में क्यों हो रही है हिंसा?

    मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। तब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया था।

    इस दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसने पूरे मणिपुर को चपेट में ले लिया। मणिपुर हिंसा में अब तक 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

    इसके अलावा करीब 65,000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    एन बीरेन सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: इंफाल में उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल, कई घरों को आग लगाई मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार मणिपुर हिंसा
    असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे असम

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक अमित शाह
    मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को ही नहीं पता राज्य में क्या हो रहा, बोले- स्थिति अराजक एन बीरेन सिंह
    मणिपुर: सुरक्षा बलों के अभियान में हस्तक्षेप कर रहीं महिलाएं, सेना बोली- मानवीय होना कमजोरी नहीं मणिपुर

    एन बीरेन सिंह

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार
    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान मणिपुर
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ मणिपुर
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025