
सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' का पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा टीजर
क्या है खबर?
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आने वाले समय में सोनाक्षी एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। इन्हीं में एक है 'जटाधारा', जिसके लिए सोनाक्षी को साउथ के स्टार सुधीर बाबू का साथ मिला है। अब 'जटाधारा' का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की झलक दिख रही है।
पोस्टर
8 अगस्त को रिलीज होगा टीजर
पोस्टर में सोनाक्षी का रौद्र रूप दिख रहा है, वहीं सुधीर का भी धाकड़ अवतार दिख रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। 'जटाधारा' की टीजर 8 अगस्त, 2025 को रिलीज होगा। फिल्म में सोनाक्षी को एक सशक्त और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है। 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
SUDHEER BABU - SONAKSHI SINHA: 'JATADHARA' FIRST LOOK UNVEILED – TEASER ARRIVES ON 8 AUGUST 2025... The #FirstLook poster of #Jatadhara – a mythic supernatural thriller – is out now.#JatadharaTeaser drops on [Friday] 8 Aug 2025.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 4, 2025
Starring #SudheerBabu and #SonakshiSinha, the… pic.twitter.com/qnniVqA366