LOADING...
विनफास्ट ने तमिलनाडु में किया EV प्लांट का उद्घाटन, जानिए कितना करेगी निवेश 
तमिलनाडु में विनफास्ट के EV असेंबली प्लांट का उद्घाटन किया गया है (तस्वीर: एक्स/@TnInvestment)

विनफास्ट ने तमिलनाडु में किया EV प्लांट का उद्घाटन, जानिए कितना करेगी निवेश 

Aug 04, 2025
01:04 pm

क्या है खबर?

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता विनफास्ट ने सोमवार (4 अगस्त) को तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित SIPCOT औद्योगिक पार्क में अपने असेंबली प्लांट का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस प्लांट में चरणबद्ध तरीके से 16,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य थूथुकुडी को एक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करना तथा इसे दक्षिण एशिया की EV राजधानी के रूप में स्थापित करना है।

उत्पादन क्षमता

कितनी है प्लांट की उत्पादन क्षमता?

विनफास्ट का यह प्लांट शुरुआती चरण में 2 प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV मॉडल- VF 7 और VF 6 को असेंबल किया जाएगा। इसकी शुरुआती क्षमता 50,000 वाहन प्रति वर्ष है, जिसे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सालाना 1.5 लाख तक बढ़ाया जा सकता है। प्लांट के उद्घाटन अवसर पर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फाम सान चाऊ ने रॉयटर्स को बताया कि विनफास्ट भारत से ज्यादा खरीद के लिए कई कलपुर्जा निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है।

निर्यात केंद्र 

भारतीय प्लांट को मिले कई ऑर्डर 

कंपनी चीन से अपने उत्पादन को भारत में स्थानांतरित करके अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फाम सान चाऊ ने बताया कि भारतीय प्लांट को श्रीलंका, नेपाल और मॉरीशस से ऑर्डर मिले हैं और यह भारत को निर्यात केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं, फिलहाल उसका ध्यान भारतीय ग्राहकों की मांग को पूरा करने पर होगा। वह इस महीने के अंत में अपनी कारें उतारने की योजना बना रही है।