LOADING...
रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे
सिनेमाघरों में फिर रिलीज हो रही 'उमराव जान' (तस्वीर: एक्स/@filmfare)

रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

Jun 02, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

रेखा की गिनती हिंदी सिनेमा की बड़ी और सफल अभिनेत्रियों में होती है। साल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' उनके करियर की शानदार फिल्मों में से है। इस फिल्म में रेखा ने एक तवायफ का किरदार निभाया था। अब करीब 44 साल बाद फिल्म 'उमराव जान' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रि-रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। आइए जानें आप यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा कब देख पाएंगे।

उमराव जान

27 जून को रिलीज होगी फिल्म

'उमराव जान' को 27 जून, 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। PVR सिनेमा ने इस खबर की पुष्टि की है। रेखा के अलावा फिल्म 'उमराव जान' में फारुख शेख, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर जैसे कलाकार ने भी काम किया था। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी उर्दू उपन्यास उमराव जान 'अदा' पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक मुजफ्फर अली है। फिल्म 'उमराव जान' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट