राम कपूर की 'मिस्त्री' की टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह शो
क्या है खबर?
अभिनेता राम कपूर अब लोकप्रिय अमेरिकी टीवी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय रूपांतरण लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'मिस्त्री' रखा गया है। इसमें राम कपूर के साथ अभिनेत्री मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अब निर्माताओं ने 'मिस्त्री' का टीजर जारी कर दिया है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। राम कपूर की अदाकारी को भी काफी सराहा जा रहा है।
आइए जानें 'मिस्त्री' को आप कब और कहां देख पाएंगे।
मिस्त्री
27 जून को जियो हॉटस्टार पर देखें
'मिस्त्री' का प्रीमियर 27 जून, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होने जा रहा है। निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'कुछ के लिए अराजक, सभी के लिए एक पहेली। जब बात अनसुलझे रहस्यों की हो, तो मिस्ट्री से बेहतर कोई नहीं।'
राम कपूर इस सीरीज में जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना निडर ACP सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी।
इसमें शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Chaotic to some. An enigma to all. When it comes to unsolved mysteries, no man better than Mistry!
— JioHotstar (@JioHotstar) May 27, 2025
Hotstar Specials: Mistry Streaming June 27 only on JioHotstar.
#MistryOnJioHotstar
@RamKapoor @MonaJasbirSingh @ShikhaTalsania #KshitishDate @Banijayasia @nbc @deepak30000… pic.twitter.com/m5vPws3NcK