NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज
    अगली खबर
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज
    इन हस्तियों ने फ्रीज कराए एग

    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 14, 2023
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    राम चरण बीते दिनों फिल्म 'RRR' के लिए सुर्खियों में रहे। इस फिल्म के लिए वह कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी नजर आए।

    इन कार्यक्रमों में उनके साथ उनकी पत्नी उपासना उनके साथ नजर आईं।

    राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। एक इंटरव्यू में उपासना ने खुलासा किया है कि मां बनने के लिए उन्होंने अपने एग फ्रीज करा लिए थे।

    कई अन्य भारतीय हस्तियां भी यह विकल्प चुन चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मेडिकल साइंस में विकास के कराण यह मुमकिन है कि महिलाएं अपने एग (अंडाणु) फ्रीज करा सकती हैं, जिसका इस्तेमाल वे बाद में मां बनने के लिए कर सकती हैं। इससे वे मां बनने की सही उम्र के दबाव से मुक्त रह सकती हैं।

    #1

    उपासना

    मिड डे से बातचीत में उपासना ने कहा राम और उन्होंने शादी के शुरुआती दिनों में भी एग फ्रीज कराने का फैसला लिया था। उस वक्त दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।

    उन्होंने फैसला किया था कि जब तक वे आर्थिक रूप से इतने मजबूत न हो जाएं कि एक बच्चे की जिम्मेदारी उठा सकें, तब तक बच्चा दुनिया में नहीं लाएंगे।

    उपासना को गर्व है कि वे किसी दबाव में नहीं आए और अपना फैसला कायम रखा।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा 

    प्रियंका चोपड़ा पिछले साल सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। इसके कई महीनों बाद उन्होंने बेटी मालती की पहली झलक दुनिया को दिखाई थी। कुछ समय पहले वह बेटी के साथ भारत भी आई थीं। तब मालती की तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा था।

    इसी साल एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर 30 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवा दिए थे, जिससे सही साथी मिलने पर वह मां बन सकें।

    #3

    एकता कपूर

    एकता कपूर 2019 में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। वह सिंगल मदर के रूप में अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने 36 साल की उम्र में एग फ्रीज कराने का फैसला लिया था।

    तब उन्हें नहीं पता था कि वह शादी करेंगी या नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने एग फ्रीज करा लिए थे। इसी कारण वह वह अपनी इच्छा के अनुसार मां बनने का विकल्प चुन सकीं।

    #4

    मोना सिंह

    मोना सिंह ने 2019 में 38 साल की उम्र में फिल्ममेकर श्याम राजागोपालन से शादी की थी।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 34 साल की उम्र में उन्होंने एग फ्रीज करा लिए थे।

    उन्होंने कहा था कि वह अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। वह अभी अपने पति के साथ और वक्त बिताना चाहती हैं और दुनिया घूमना चाहती हैं। एग फ्रीज कराने के कारण वह इसके लिए आजाद हैं।

    #5

    डायना हेडेन

    मॉडल-अभिनेत्री डायना हेडेन ने 2016 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद 2018 में वह जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां बनीं।

    डायना ने भी एग फ्रीज कराए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, "मैंने इसके बारे में सिर्फ अपने करीबी दोस्तों को बताया था। उन्हें लगा कि मैं ऐसा पागलपन क्यों कर रही हूं, लेकिन मैं ऐसा क्यों न करूं, जिससे मुझे किसी भी उम्र में मां बनने की आजादी मिल रही थी?"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    मोना सिंह
    एकता कपूर

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    टाइम मैगजीन के कवर पर दीपिका पादुकोण, कहा- देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना है दीपिका पादुकोण
    बेल्लमकोंडा साई श्रीनवास की 'छत्रपति' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  नुसरत भरूचा
    उर्वशी रौतेला के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म, पहली बार धर्मा प्रोडक्शंस संग करेंगी काम उर्वशी रौतेला
    अभिनेत्री सबा सौदागर ने बॉयफ्रेंड चिन्तन शाह संग रचाई शादी, बोलीं- मेरी जिंदगी बदलने वाली है सेलिब्रिटी की शादी

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   कंगना रनौत
    विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात विवेक अग्निहोत्री
    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ करण जौहर

    मोना सिंह

    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर टीवी शो

    एकता कपूर

    शादी करने वाली हैं करिश्मा तन्ना, एकता कपूर ने किया कन्फर्म टीवी जगत की खबरें
    क्या डिब्बाबंद हो गई दिशा पाटनी की फिल्म 'केटीना'? निर्देशक ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    तुषार कपूर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब 'बैचलर डैड' सेलिब्रिटी गॉसिप
    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी टीवी जगत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025