NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर
    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर
    मनोरंजन

    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    July 25, 2022 | 06:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर
    मोना सिंह की टीवी पर वापसी

    'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अभिनेत्री मोना सिंह ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। वह मौजूदा दौर में टीवी की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। ये अलग बात है कि फिल्मों में उनका सितारा नहीं चमका। अब ऐसी चर्चा है कि वह छह साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। वह टीवी शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नजर आ सकती हैं।

    दामिनी नामक वकील की भूमिका निभाएंगी मोना

    टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में मोना ने अपनी वापसी पर मुहर लगाई है। उन्होंने यह सीरियल साइन कर लिया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस सप्ताह के अंत तक वह शो में नजर आएंगी। इसमें वह एक वकील की भूमिका अदा करेंगी। इसको लेकर मोना ने कहा, "मैं शो में दामिनी नाम की एक वकील की भूमिका निभा रही हूं और टीवी पर पहली बार मैं वकील की भूमिका में दिखूंगी।"

    अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?

    इस सीरियल में मोना एक कैमियो की भूमिका निभाएंगी। उनका कहना है कि उनके पास सिर्फ कैमियो करने का वक्त है। मोना ने कहा, "मैं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित हूं। पुष्पा दामिनी की बेटी की मदद करती है और पुष्पा की बात जानने के बाद दामिनी उसकी मदद करने का फैसला करती है। दामिनी जो आमतौर पर केस लड़ने के लिए ज्यादा फीस लेती है, लेकिन पुष्पा के मामले में वह मुफ्त में केस लड़ती है।"

    ऐसी है 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की कहानी

    सीरियल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' एक उत्साही, दृढ़ इच्छाशक्ति से परिपूर्ण और स्वावलंबी महिला की कहानी है। यह सीरियल एक ऐसी महिला की कहानी बयां करती है, जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर संभव प्रयास करती है। इसमें एक महिला छोटी-मोटी नौकरियां करके बच्चों की जिंदगी रोशन करना चाहती है। इतना जरूर है कि मोना की छोटी-सी भूमिका इस शो में चार चांद लगाएगी। सोनी सब चैनल पर इसका प्रसारण होता है।

    ऐसा रहा मोना का करियर

    मोना को आखिरी बार सीरियल 'कवच- काली शक्तियों से' (2016) में देखा गया था। मोना ने टेलीविजन करियर की शुरुआत सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी। इसके अलावा उन्हें 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में देखा गया है। उन्होंने '3 इडियट्स', 'ऊट पटांग' और 'जेड प्लस' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मोना ने 2019 में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम राजगोपालन के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की खूब चर्चा हुई थी। उनके पति श्याम एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें
    मोना सिंह

    टीवी शो

    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी जगत की खबरें
    'झलक दिखला जा 10' के लिए रैना, हरभजन और मलिंगा को मिला ऑफर करण जौहर
    'डांस दीवाने जूनियर्स' के विजेता बने आदित्य पाटिल, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये कलर्स TV
    'KBC 14' से टकराव बचाने के लिए सितंबर तक टला 'द कपिल शर्मा शो'- रिपोर्ट कपिल शर्मा

    टीवी जगत की खबरें

    इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो अमिताभ बच्चन
    'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन सेलिब्रिटी की मौत
    रूपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच के चलते फिल्मों में नहीं बनाया करियर कास्टिंग काउच
    क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर? बॉलीवुड समाचार

    मोना सिंह

    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार
    मोना सिंह ने किया था कास्टिंग काउच का सामना, कहा- नहीं होना चाहिए हताश कास्टिंग काउच
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023