NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर?
    #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर?
    मनोरंजन

    #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    June 04, 2023 | 07:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर?
    क्या मल्टीप्लेक्स के कारण बर्बाद हुए सिंगलस्क्रीन?

    बॉलीवुड का एक दौर था जब फिल्म देखने के लिए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें लगती थीं। कुछ फिल्मों की दीवानगी तो इस कदर होती थी कि उनके टिकट ब्लैक में बेचे जाते थे। कई फिल्में इन सिनेमाघरों में कई महीनों तक भी लगी रहती थीं। देखते-देखते इन सिनेमाघरों से दर्शक गायब हो गए और बाजार से ये सिनेमाघर। क्या मल्टीप्लेक्स सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों को ले डूबे या इसकी वजह कुछ और भी है? नजर डालते हैं इनकी चुनौतियों पर।

    लोकप्रिय रहे ये सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर

    भारत में कई सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर समय की भेंट चढ़ गए। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कई सिनेमाघर ऐसे थे, जो खूब मशहूर रहे और लोगों की यादों का हिस्सा हैं। मराठा मंदिर, लिबर्टी सिनेमा, रीगल सिनेमा देशभर में मशहूर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 1990 में भारत में करीब 24,000 सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर थे, जो 2022 में सिर्फ 6,000 रह गए। इस साल 'पठान' की वजह से करीब 25 सिनेमाघर दोबारा शुरू हुए थे।

    क्या है छोटे शहरों के सिनेमाघरों का हाल?

    बाजार में सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे शहरों के सिनेमाघर हुए हैं। इन सिनेमाघरों में बॉलीवुड की बड़ी फिल्में कम ही नजर आती हैं। जो फिल्में लगती भी हैं, वे कई महीनों तक लगी रहती हैं। ऐसे सिनेमाघरों के मालिक अकसर आजीविका के लिए कोई और काम कर रहे होते हैं। वे इन्हें बस किसी तरह जिंदा रखे हैं। छोटे शहरों के अधिकांश सिनेमाघर बंद कर दिए गए। कमाई के लिए उन्हें मैरेज हॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बदल दिया गया।

    दक्षिण भारत की स्थिति हिंदी बेल्ट से बेहतर

    दक्षिण भारत में सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों की स्थिति हिंदी बेल्ट के मुकाबले बेहतर है। वहां अब भी बड़ी संख्या में दर्शक सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों में उमड़ते हैं। जहां हिंदी के दर्शकों का अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए गाजे-बाजे के साथ आना अब बीते जमाने की बात हो गई है, वहीं दक्षिण भारत में अब भी दर्शक इन सितारों पर जान छिड़कते हैं। दर्शक सिनेमाघरों के बाहर सितारों के बड़े-बड़े कटआउट्स के साथ जमा होते हैं। इसकी वजहों पर आगे बात करेंगे।

    मल्टीप्लेक्स लेकर आए क्रांति

    2000 के दशक में मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों की लोकप्रियता बढ़ी। 1997 में PVR ने दिल्ली में पहला मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर शुरू किया था। इसके बाद इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए। इसके बाद आइनॉक्स, सिनेपॉलिस, SRS, सिनेमैक्स जैसे कई मल्टीप्लेक्स की शुरुआत हुई और देखते-देखते ये बाजार में छा गए। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने दर्शकों को एयरकंडीशन हॉल में खानपान के साथ आरामदेह कुर्सियों पर फिल्म देखने का अनुभव दिया। स्मार्टफोन और मोबाइल एप्लिकेशंस के आने के बाद टिकट भी ऑनलाइन मिलने लगे।

    मल्टीप्लेक्स नहीं, कंटेंट की वजह से बर्बाद हुए सिंगलस्क्रीन

    मल्टीप्लेक्स का विस्तार तो महानगरों में हुआ, ऐसे में छोटे शहरों के सिनेमाघर कैसे गायब हो गए? विशेषज्ञ सिंगलस्क्रीन की बर्बादी का कारण मल्टीप्लेक्स को नहीं, बल्कि खुद फिल्म निर्माताओं को मानते हैं। फिल्मों का कंटेंट अब छोटे शहरों के लोगों को नहीं जोड़ता है। फिल्मों में ग्लैमर और पश्चिमीकरण ने इन दर्शकों को सिनेमाघरों से दूर कर दिया। इसके उलट, शहरी दर्शक इन फिल्मों और मल्टीप्लेक्स के लुभावने ऑफर के तरफ आकर्षित होते गए।

    पहले दर्शकों से सीधा जुड़ते थे कलाकार

    70 और 80 के दशक के कलाकार और निर्माता दर्शकों से सीधा जुड़ने का प्रयास करते थे। वे अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए छोटे शहरों का दौरा करते थे। बोनी कपूर, मुकेश भट्ट, राकेश रोशन जैसे निर्माता सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों से फोन पर बात करते थे और दर्शकों की प्रतिक्रिया जानते थे। विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल के फिल्म निर्माता दर्शकों से बिल्कुल कट चुके हैं और उनकी उपस्थिति सोशल मीडिया तक ही सीमित है।

    दक्षिण भारत के सिनेमाघर इसलिए बेहतर

    दक्षिण भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री की यही बात वहां के सिनेमाघरों की रौनक बनाए है। वहां के कलाकार अपनी सादगी और अपनेपन से दर्शकों से जुड़े रहते हैं। उनके सिनेमा का कंटेंट भी क्षेत्रीय दर्शकों के हिसाब से होता है।

    निर्माता मल्टीप्लेक्स को देते हैं बढ़ावा 

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने थिएटर मालिक मनोज देसाई ने फिल्म निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर पर लालची होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निर्माता जानबूझकर मल्टीप्लेक्स को बढ़ावा देते हैं। मल्टीप्लेक्स के लिए एडवांस बुकिंग काफी पहले शुरू कर दी जाती है, जबकि सिंगलस्क्रीन सिनेमाघरों में बुकिंग आखिरी के 1-2 दिनों में शुरू होती है। देसाई का आरोप है कि निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर पैसा कमाते हैं, जबकि सिनेमाघरों को संघर्ष करना पड़ता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer

    बॉलीवुड समाचार

    '72 हूरें' का टीजर जारी,  प्रोपेगेंडा फिल्म बता 'द केरल स्टोरी' से हो रही तुलना द केरला स्टोरी फिल्म
    केआरके ने उड़ाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाक, अभिनेता के प्रशंसकों ने लगाई लताड़ केआरके
    शाहिद ने बॉलीवुड बिरादरी पर बरसाया प्यार, हॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए रखी ये शर्त शाहिद कपूर
    'स्पाइडर-मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड ने दोबारा भारत आने की जताई इच्छा, 'RRR' की तारीफ की  टॉम हॉलैंड

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: कर्मचारियों की कमी या रखरखाव में लापरवाही, क्यों बेपटरी होती हैं भारतीय ट्रेनें? भारतीय रेलवे
    #NewsBytesExplainer: होंडा सिटी को टक्कर देने लॉन्च हुई थी हुंडई वरना, पढ़िए इस गाड़ी की कहानी हुंडई मोटर कंपनी
    #NewsBytesExplainer: ओडिशा ट्रेन हादसे के बीच जिस कवच सिस्टम की बात हो रही, वह क्या है? ओडिशा
    #NewsBytesExplainer: हर आपदा में सेवा के लिए तैयार NDRF कैसे बना? क्या काम करता है? राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023