NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एटली की नई फिल्म में अनुष्का शर्मा की एंट्री, वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
    अगली खबर
    एटली की नई फिल्म में अनुष्का शर्मा की एंट्री, वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
    अनुष्का शर्मा को मिली नई फिल्म

    एटली की नई फिल्म में अनुष्का शर्मा की एंट्री, वरुण धवन के साथ आएंगी नजर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 01, 2023
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    निर्देशक एटली इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है।

    'जवान' एटली की पहली हिंदी फिल्म है, लेकिन उनका उत्साह इससे आगे बढ़ चुका है। खबरों की मानें तो एटली अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के होनो की चर्चा है।

    खबर

    'सुई धागा' के बाद फिर दिखेगा वरुण-अनुष्का की जोड़ी

    पीपिंगमून की खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों यशराज फिल्म्स की 'सुई धागा' में नजर आए थे।

    इस फिल्म का निर्माण 'जवान' के निर्देशक एटली करेंगे।

    यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी के साथ करेंगे। मुराद इसस पहले 'कबीर सिंह' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

    इस खबर के बाद प्रशंसकों को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

    कास्ट 

    जाह्नवी के ठुकराने के बाद अनुष्का को मिली फिल्म

    फिल्म में दो महिला कलाकारों की मुख्य भूमिका होगी। दूसरी अभिनेत्री के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया अभी जारी है।

    खबर के अनुसार, पहले यह फिल्म जाह्नवी कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन तारीखों के कारण जाह्नवी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। जाह्नवी के मना किए जाने के बाद इसके लिए अनुष्का से संपर्क किया गया।

    अनुष्का को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हां कर दी। वह जल्द ही इसे साइन कर लेंगी।

    रीमेक

    'थेरी' का रीमेक है फिल्म

    वरुण और अनुष्का की यह फिल्म तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। यह फिल्म 2016 में आई थी और इसका निर्देशन एटली ने किया था।

    इस फिल्म में थलापति विजय, सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैकसन मुख्य भूमिका में थे।

    रीमेक के लिए एटली ने स्क्रिप्ट को नए सिरे से तैयार किया है। उत्तर भारतीय दर्शकों के हिसाब से इसमें नए किरदार और ट्विस्ट जोड़े गए हैं।

    निर्देशन कलीस इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों के लिए भी चर्चा में हैं वरुण और अनुष्का

    वरुण धवन इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह सामंथा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जाह्नवी के साथ एक्शन फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

    अनुष्का की बात करें तो मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था। अब वह पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुष्का शर्मा
    वरुण धवन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    पंजाब-गुजरात समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, कब आएंगे परिणाम? गुजरात

    अनुष्का शर्मा

    यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर बॉलीवुड समाचार
    आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन सेलिब्रिटी गॉसिप
    इन सितारों ने नुकसानदेह चीजों के प्रचार से किया मना, करोड़ों का ऑफर ठुकराया सेलिब्रिटी गॉसिप
    इन अभिनेत्रियों के साथ विज्ञापनों में काम कर चुके हैं विराट कोहली सेलिब्रिटी गॉसिप

    वरुण धवन

    वरुण के साथ अनीस बाज्मी नहीं बना रहे '5 मिनट का सुपरहीरो', खबरों का किया खंडन बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव
    वरुण धवन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन के जरिए OTT पर रखेंगे कदम बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन से बाहर नहीं हुईं सामंथा रुथ प्रभु सामंथा रुथ प्रभु

    बॉलीवुड समाचार

    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? मनोरंजन
    'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने बनाई अभिनय से दूरी, जानिए वजह  दीपिका काकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025