NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल: छत्रपति संभाजी महाराज बनने के लिए अपना वजन 100 किलो से ज्यादा करेंगे अभिनेता 
    अगली खबर
    विक्की कौशल: छत्रपति संभाजी महाराज बनने के लिए अपना वजन 100 किलो से ज्यादा करेंगे अभिनेता 
    विक्की कौशल बनेंगे छत्रपति संभाजी महाराज, बढ़ाएंगे कई किलो वजन (तस्वीर: इंस्टा/@vickykaushal09)

    विक्की कौशल: छत्रपति संभाजी महाराज बनने के लिए अपना वजन 100 किलो से ज्यादा करेंगे अभिनेता 

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 01, 2023
    10:37 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्की कौशल आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक भी उनकी आगामी चर्चित फिल्मों में शुमार है।

    अब उनकी इस फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इससे जुड़ीं कई रोचक जानकारियां दी हैं, जो इससे पहले हिट फिल्म 'लुका छिपी' का निर्देशन कर चुके हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि संभाजी महाराज की भूमिका के साथ इंसाफ करने के लिए विक्की को अपना कई किलो वजन बढ़ाना होगा।

    सराहना

    लक्ष्मण उतेकर ने की विक्की की तारीफ

    लक्ष्मण ने पिंकविला से कहा, "हम जानते हैं कि विक्की एक बहुत बढ़िया कलाकार हैं। अपने उम्दा अभिनय का सबूत वह कई फिल्मों में दे चुके हैं। साथ ही वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं।"

    उन्होंने कहा, "जब स्क्रिप्ट तैयार थी तो हमें एक ऐसा अभिनेता चाहिए था, जिसका व्यक्तित्व संभाजी महाराज से मेल खाता हो। वो व्यक्तित्व और शरीर युवा कलाकारों में सिर्फ विक्की के पास था, इसलिए मेरी नजर में वह संभाजी महाराज के लिए एक सटीक पसंद हैं।"

    खुलासा

    घुड़सवारी और तलवारबाजी सीख रहे विक्की

    लक्ष्मण ने विक्की की तैयारी पर कहा, "हमारी इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 2 महीने पहले इस पर काम शुरू हो गया था। हम सितंबर ने इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।"

    उन्होंने बताया, "विक्की की ट्रेनिंग चल रही है क्योंकि उन्हें अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के लिए 100 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाना है। वह घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लोकेशन और फिल्म के अन्य कलाकारों की तलाश जारी है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विक्की से पहले कई बॉलीवुड अभिनेता फिल्मों के लिए अपना वजन बढ़ा चुके हैं। आमिर खान 'दंगल' के लिए 97 किलो के हो गए थे। सलमान खान ने 'सुल्तान' के लिए 18-20 किलो तो राजकुमार राव ने 'बॉस' के लिए 10-12 किलो वजन बढ़ाया था।

    फिल्म का प्रमोशन

    'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं विक्की

    विक्की जल्द ही फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगे। वह पिछले कुछ दिनों से इसी का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। उनकी यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली है। इसमें उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ बनी है।

    खास बात यह है कि उनकी इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी लक्ष्मण ने ही संभाली है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

    दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

    आगामी फिल्में

    विक्की की आने वाली दूसरी फिल्में

    विक्की निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा चर्चा है कि उन्हें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का हिस्सा बना लिया गया है।

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' भी उनकी आने वाली चर्चित फिल्मों में शुमार है।

    इसके अलावा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' और करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' भी विक्की के खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    बायोपिक
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    विक्की कौशल

    विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी अगले साल 28 जुलाई को आएगी तृप्ति डिमरी
    'गोविंदा नाम मेरा' रिव्यू: बेदम कहानी और कॉमेडी के नाम पर मजाक है फिल्म भूमि पेडनेकर
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और 'गोविंदा नाम मेरा' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध अवतार फिल्म
    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता  बॉलीवुड समाचार

    बायोपिक

    नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी लेटेस्ट वेब सीरीज
    टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? मनोरंजन

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'कटहल' में नजर आएंगे सान्या मल्होत्रा समेत ये सितारे, जानिए किसने कितनी फीस ली सान्या मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी ​​की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज तारीख फिर टली सिद्धार्थ मल्होत्रा
    विक्की कौशल के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का पहला गाना जारी  विक्की कौशल
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नहीं है 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की जानकारी, कहा- नहीं किया गया संपर्क नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025