
दीपिका पादुकोण का फिर दुनियाभर में बजा डंका, सेलेना गोमेज समेत इन महिलाओं संग मिला सम्मान
क्या है खबर?
दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बाहरी होने की बावजूद न सिर्फ देश, बल्कि विदेशो में भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह कई बार दुनियाभर में भारत का मान बढा चुकी हैं और अब एक बार फिर दीपिका ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दीपिका के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दुनियाभर में 90 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उनका नाम भी शामिल किया गया है।
उपलब्धि
इस खास सूची में दीपिका ने बनाई जगह
द शिफ्ट की 90 प्लस वुमन शेपिंग कल्चर नाम की वैश्विक सूची में दीपिका को जगह मिली है। इसमें सेलेना गोमेज, एंजेलिना जोली और बिली इलिश जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। यह सूची उन महिलाओं को सम्मान देती है, जो दुनियाभर में अपने काम, सोच, रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव से लोगों की सोच और संस्कृति को आकार देती हैं। इस बार 91 साल की नारीवादी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ग्लोरिया स्टाइनम को भी खास सम्मान दिया गया है।
पोस्ट
दीपिका की लिव लव लाफ संस्था का बड़ा योगदान
एक ग्लोबल स्टार के तौर पर दीपिका की पहचान सिर्फ उनके फिल्मी सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनके काम की वजह से भी उन्हें वैश्विक पहचान मिली है। उनकी लिव लव लाफ संस्था ने भारत और दुनियाभर में मानसिक सेहत पर बातचीत को आगे बढ़ाया है। इस गर्व से भरे इस पल को सोशल मीडिया पर साझा कर दीपिका ने भी खुशी जाहिर की, जिसके बाद उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं।
पोस्ट
दीपिका ने किया ये पोस्ट
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'द शिफ्ट हमारे भविष्य को आकार देने वाली 90 आवाजों को सम्मानित कर रहा है। इस सम्मान के लिए मैं आभारी हूं।' उन्होंने कहा, "मेरे लिए सफलता सिर्फ मेरे काम में मिलने वाली पहचान नहीं, बल्कि मानसिक सेहत और खुद की देखभाल भी बहुत जरूरी है। मैं मानती हूं कि धैर्य, संतुलन, नियमितता और सच्चाई की अपनी एक ताकत होती है। मैं चाहती हूं कि नई पीढ़ी भी इन बातों को उतनी ही अहमियत दे।"
आगामी फिल्में
दीपिका की आने वाली फिल्में
दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुाना खान भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक बड़ी एक्शन फिल्म उनके खाते से जुड़ी है, जिसके निर्देशक एटली हैं और इसमें दीपिका की जोड़ी 'पुष्पा 2' वाले अल्लू अर्जुन के साथ बनी है। उधर नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में भी अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ उनकी वापसी होने वाली है।