LOADING...
हर्षवर्धन राणे की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पहला पोस्टर आया सामने 
हर्षवर्धन राणे की फिल्म का नाम रखा गया 'सिला' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@harshvardhanrane)

हर्षवर्धन राणे की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पहला पोस्टर आया सामने 

Jun 30, 2025
04:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेता हर्षवर्धन राणे को पिछली बार फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ मीजान जाफरी नजर आए थे। यह फिल्म 25 अक्टूबर, 2024 को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। आने वाले समय में हर्षवर्धन कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इन्हीं में एक ओमंग कुमार की फिल्म है। अब हर्षवर्धन की फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठ गया है। उनकी अगली फिल्म का नाम 'सिला' रखा गया है।

सिला

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिला' में हर्षवर्धन के साथ सादिया खतीब नजर आएंगी। 'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इप्सिता भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग 1 जुलाई, 2025 से शुरू हो जाएगी। 'सिला' के निर्देशन की कमान ओमंग कुमार ने संभाली है, जिन्हें 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 'सिला' के अलावा हर्षवर्धन के पास फिल्म 'दीवानियत' भी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर