Page Loader
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 33 साल, यहां देखिए उनकी 5 सबसे कमाऊ फिल्में
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 33 साल, यहां देखिए उनकी 5 सबसे कमाऊ फिल्में

Jun 25, 2025
04:42 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं। उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' थी, जो साल 1992 में 25 जून को रिलीज हुई थी। शाहरुख ने इंडस्ट्री में 33 साल का शानदार सफर तय कर लिया है। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव का सामना कर चुके शाहरुख अब तक 90 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। आइए जानते हैं शाहरुख की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

#1

'जवान'

शुरुआत करते हैं 'जवान' से। यह शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहले स्थान पर है। उनकी इस फिल्म का ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का दर्जा मिला है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था और यह उनके निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म थी, वहीं साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा ने इसके जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ने दुनियाभर में 1,160 करोड़ रुपये कमाए थे। यह नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर मौजूद है।

#2

'पठान'

शाहरुख के करियर की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है 'पठान', जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी। साल 2023 में इसी फिल्म के जरिए शाहरुख ने बॉलीवुड में अपनी वापसी की थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं जॉन अब्राहम इसके विलेन थे। 'पठान' ने दुनियाभर में लगभग 1,055 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

#3

'चेन्नई एक्सप्रेस'

शाहरुख की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है 'चेन्नई एक्सप्रेस'। इसमें भी उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी थी। राेहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। 115 करोड़ रुपये इस फिल्म को बनाने में लगे थे और इसने दुनियाभर में 422 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया था। नेटफ्लिक्स आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

#4 और #5

'डंकी' और 'हैप्पी न्यू ईयर'

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 2023 में 'जवान' और 'पठान' से बॉक्स ऑफिस लूटने के बाद शाहरुख की 'डंकी' सिनेमाघरों में आई थी। 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 454 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। उधर फराह खान के निर्देशन में बनी 'हैप्पी न्यू ईयर' ने 397 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म शाहरुख की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर हैं।