LOADING...
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'दीवानियत' का ऐलान, टीजर भी आया सामने 
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'दीवानियत' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@harshvardhanrane)

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'दीवानियत' का ऐलान, टीजर भी आया सामने 

Feb 14, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कमस' को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 7 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म पर दर्शक खूब प्यार बरस रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। 'सनम तेरी कसम' की रि-रिलीज की सफलता के बाद हर्षवर्धन एक अन्य प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। दरअसल, उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम 'दीवानियत' है।

दीवानियत

फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू

'सनम तेरी कसम' की दोबारा रिलीज पर मिली सफलता के बाद हर्षवर्धन एक और भावुक प्रेम कहानी के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की घोषणा जल्द की जाएगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मिलाप मिलन जावेरी ने संभाली है, वहीं अमूल मोहन और अंशुल मोहन इसके निर्माता हैं। 'दीवानियत' की शूटिंग मार्च. 2025 में शुरू होगी और यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर