Page Loader
कौन हैं ग्रैमी पुरस्कार विजेता चंद्रिका टंडन, क्या है भारत से नाता? 
कौन हैं चंद्रिका टंडन? (तस्वीर: एक्स/@chandrikatandon)

कौन हैं ग्रैमी पुरस्कार विजेता चंद्रिका टंडन, क्या है भारत से नाता? 

Feb 03, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने अपनी एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने अपने सहयोगियों दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता। चंद्रिका की इस उपलब्धि से भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ रही है। ऐसे में प्रशंसक चंद्रिका के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। आइए हम आपको बताते हैं।

परिचय

पेप्सिको की पूर्व CEO इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं चंद्रिका

चंद्रिका का जन्म 1954 में चेन्नई के एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई IIM अहमदाबाद से पूरी की है। आगे चलकर चंद्रिका ने एक बैंक में नौकरी की। इसके बाद वह न्यूयॉर्क की एक कंपनी में जॉब करने लगीं। खुद की फर्म 'टंडन कैपिटल एसोसिएट्स' शुरू करने से पहले वह मैकिन्से में पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भागीदार थीं। चंद्रिका एक एक वैश्विक बिजनेस लीडर भी हैं और पेप्सिको की पूर्व CEO इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं।

संगीत

संगीत विरासत को बढ़ाया आगे 

चंद्रिका की मां एक संगीतकार थीं और उनके पिता बैंकर। मां के कारण ही चंद्रिया को संगीत में रुचि पैदा हुई। आज उनकी पहचान एक संगीतकार और गायिका की भी है। वह हिंदुस्तानी, कर्नाटर और वेस्टर्न म्यूजिक की जानकार हैं। चंद्रिका का पहला एल्बम 'सोल कॉल' साल 2009 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस एल्बम को ग्रैमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन विश्व संगीत एल्बम के लिए नामांकित किया गया था।