NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ग्रैमी 2023: अनुष्का शंकर, बर्कली इंडियन एनसेंबल और रिकी केज, मुकाबले में हैं ये भारतीय
    मनोरंजन

    ग्रैमी 2023: अनुष्का शंकर, बर्कली इंडियन एनसेंबल और रिकी केज, मुकाबले में हैं ये भारतीय

    ग्रैमी 2023: अनुष्का शंकर, बर्कली इंडियन एनसेंबल और रिकी केज, मुकाबले में हैं ये भारतीय
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 16, 2022, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ग्रैमी 2023: अनुष्का शंकर, बर्कली इंडियन एनसेंबल और रिकी केज, मुकाबले में हैं ये भारतीय
    इन भारतीय संगीतकारों को ग्रैमी में मिला नामांकन

    संगीत के सबसे बड़े जश्न ग्रैमी पुरस्कार पर संगीत प्रशंसकों की हमेशा नजर रहती है। 65वें ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा हो गई है और हर कोई इस सूची में अपने-अपने पसंदीदा बैंड और संगीतकारों का नाम देख रहा है। ये पुरस्कार अगले साल फरवरी में दिए जाएंगे। जहां इन नामांकन में बियोंसे और BTS जैसे ग्लोबल नाम हैं, वहीं जानिए, भारत के लिए ग्रैमी 2023 के नामांकन में क्या खास है।

    अनुष्का शंकर को मिले दो नामांकन

    ग्लोबल म्यूजिक की श्रेणी में अनुष्का शंकर को दो नामांकन मिले हैं। 'उधेरो ना' गाने को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए नामांकित किया गया है। यह नामांकन अनुष्का पाकिस्तानी सिंगर-कंपोजर आरूज आफताब के साथ साझा कर रही हैं। वहीं उनके लाइव एलबम 'बिटवीन अस' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम के लिए नामांकित किया गया है। अनुष्का मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर की बेटी हैं। यह उनका आठवां और नौंवां ग्रैमी नामांकन है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अनुष्का करीब दो साल बाद भारत दौरा करने जा रही हैं। वह 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक विभिन्न जगहों पर अपनी प्रस्तुति भी देंगी। वह अपने हालिया एलबम 'बिटवीन अस' के प्रचार कार्यक्रम के लिए यहां आ रही हैं।

    बर्कली इंडियन एनसेंबल के डेब्यू एलबम को मिली उपलब्धि

    भारतीय म्यूजिक ग्रुप बर्कली इंडियन एनसेंबल को अपना पहला ग्रैमी नामांकन मिला है। उनके एलबम 'शुरुआत' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम की श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। इस एलबम के लिए ग्रुप ने श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ साझेदारी की थी। 'शुरुआत' इसी साल जुलाई में रिलीज हुआ था। अपने डेब्यू एलबम में के लिए ही ग्रैमी नामांकन पाकर ग्रुप के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

    दो बार ग्रैमी जीत चुके रिकी केज फिर नामांकित

    ग्रैमी 2023 के नामांकन में अगला भारतीय नाम रिकी केज का है। रिकी के एलबम 'डिवाइन टाइड्स' को बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एलबम की श्रेणी में नामांकन मिला है। स्टुअर्ट कोपलैंड के साथ रिकी के इसी एलबम ने ग्रैमी 2022 में बेस्ट न्यूएज एलबम का पुरस्कार जीता था। इससे पहले रिकी 2015 में भी इस श्रेणी में ग्रैमी जीत चुके हैं। एक बार फिर से ग्रैमी का नामांकन मिलने से वह बेहद उत्साहित हैं।

    BTS को तीन, बियोंसे को नौ नामांकन

    ग्रैमी 2023 के नामांकन की घोषणा होने के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा है। k-पॉप म्यूजिक ग्रुप BTS को इस बार ग्रैमी में तीन नामांकन मिले हैं जिससे ग्रुप के सदस्य बेहद भावुक और प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इस ग्रुप की परफॉर्मेंस 'माई यूनिवर्स' के अलावा उनके म्यूजिक वीडियो येट टू कम और एलबम म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स के लिए BTS को नामांकित किया गया है। इसके अलावा बियोंसे को 9 नामांकन मिले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    संगीत समारोह
    संगीत इंडस्ट्री
    ग्रैमी अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    संगीत समारोह

    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    कैलाश खेर पर हंपी उत्सव में फेंकी गई बोतल, कन्नड़ गाने की थी आरोपी की मांग कैलाश खेर
    अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल अमेरिका
    गायक अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द अरिजीत सिंह

    संगीत इंडस्ट्री

    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह
    गुरु रंधावा के साथ गायिकी में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, नए एल्बम का किया ऐलान कपिल शर्मा
    'रातां लांबियां' के लिए मशहूर गायक असीस कौर और गोल्डी सोहेल ने की सगाई, देखें तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' से दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज कार्तिक आर्यन

    ग्रैमी अवार्ड्स

    संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस बप्पी लहरी
    ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब पाकिस्तान समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023