NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल पर पूर्व सहायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला
    अगली खबर
    हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल पर पूर्व सहायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला
    विन डीजल पर लगा यौन शोषण का आरोप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vindiesel)

    हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल पर पूर्व सहायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 22, 2023
    08:53 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल अक्सर अपनी किसी न किसी फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें चाहेनवाले दुनियाभर में फैले हुए हैं।

    'फास्ट एंड फ्यूरियस' और 'ट्रिपल एक्स' जैसी फिल्में करने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।

    हालांकि, अब जो खबर आ रही है, उससे कई लोगों को हैरानी हो सकती है।

    दरअसल, उनकी एक पूर्व सहायिका ने उन पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया है।

    आरोप

    अभिनेता ने की महिला के साथ छेड़खानी?

    विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विन की पूर्व सहायिका एस्ट्रा जोनासन ने बीते दिन लॉस एंजेलिस में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि अभिनेता ने 2010 के अंत में 'फास्ट फाइव' की शूटिंग के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया।

    एस्ट्रा ने आरोप लगाया गया कि विन ने अटलांटा के एक होटल के कमरे में उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। बिस्तर में जबरदस्ती धकेले जाने के बाद जब उसने कमरे से भागने की कोशिश की तो अभिनेता उसके साथे छेड़खानी करने लगे।

    इल्जाम

    शारीरिक संबध बनाने से किया इनकार तो चली गई नौकरी

    महिला द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में बताया गया कि मना करने के बावजूद जब अभिनेता नहीं माने तो वह चिल्लाने लगी और पास के बाथरूम की ओर भागी। अभिनेता ने उसे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया।

    महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस घटना के कुछ ही घंटों बाद अभिनेता की बहन सामंथा विंसेंट ने उसे नौकरी से निकाल दिया, जो उनके वन रेस प्रोडक्शंस की अध्यक्ष भी हैं।

    मुकदमा

    अभिनेता की कंपनी से जुड़े एक अन्य शख्स ने भी की यही हरकत- एस्ट्रा जॉनसन

    एस्ट्रा इस घटना से बेहद आहत थी और खुद को एक 'कचरे के टुकड़े' जैसा महसूस कर रही थी।

    उसने मुकदमे में यह भी बताया कि ये पहला मौका नहीं था, जब वह विन के साथ काम करते समय यौन शोषण का शिकार हुई थीं। उस घटना से कुछ दिन पहले ही उनकी कंपनी के एक अन्य शख्स ने उसे अटलांटा होटल के एक बेडरूम में बुलाया, अपनी शर्ट उतारी और उसे बिस्तर पर उसके साथ आने के लिए कहा।

    बयान

    महिला के वकील ने दिया ये बयान

    महिला ने विन और उनकी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनके वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किल का मुकदमा विन और उन लोगों पर एक्शन लेने की मांग करता है, जिन्होंने उनके यौन उत्पीड़न की अनुमति दी और उसे छुपाया। वो सभी इसके लिए जवाबदेह हैं।

    वकील ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एस्ट्रा का यह साहसी कदम विन की कंपनी में बदलाव लाने में मददगार साबित होगा और वहां अन्य बचे हुए लोगों को सशक्त बनाएगा।"

    dew

    पिछली बार विन ने दी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फास्ट X'

    विन ने फिल्मी जगत में अपार सफलता हासिल की है। उनकी गिनती दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में होती है। 2017 में विन को फोर्ब्स मैग्जीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता के रूप में तीसरा स्थान दिया था।

    पिछली बार वह फिल्म 'फास्ट X' में दिखे थे, जो भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनी थी।

    विन की फिल्म ट्रिपल एक्स के जरिए दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में कदम रखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विन डीजल
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड के सितारे

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की टेलीकॉम कंपनियों की याचिका, जानिए क्या है मामला  वोडाफोन-आइडिया

    विन डीजल

    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम हॉलीवुड समाचार
    'फास्ट एक्स' बनी इस साल भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड में हड़ताल: लेखकों के साथ सितारे भी हुए शामिल, जानिए क्यों हो रहा विरोध हॉलीवुड के सितारे
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड में हड़ताल: इन लोकप्रिय फिल्म फ्रैंचाइज पर पड़ा असर, अधर में लटकीं फिल्में हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का 'प्रोजेक्ट K' पर असर, सैन डिएगो नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

    हॉलीवुड फिल्में

    अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक अली फजल
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: पुरस्कार जीतने से चूकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने साझा की अपनी 8 पसंदीदा फिल्मों की सूची, एक भारतीय फिल्म शामिल कंगना रनौत

    हॉलीवुड के सितारे

    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार
    मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? हॉलीवुड समाचार
    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    हाॅलीवुड स्टार जॉनी डेप हैं गाड़ियों के शौकीन, कलेक्शन में हैं 45 गाड़ियां जॉनी डेप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025