Page Loader
'सन ऑफ सरदार 2' का पहला वीडियो आया सामने, जस्सी रंधावा बन लौट रहे अजय देवगन 

'सन ऑफ सरदार 2' का पहला वीडियो आया सामने, जस्सी रंधावा बन लौट रहे अजय देवगन 

Jun 26, 2025
12:55 pm

क्या है खबर?

'रेड 2' की सफलता के बाद अब अजय देवगन फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसका दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' का पहला वीडियो साझा किया है, जिसमें अजय के साथ तमाम सितारों की झलक दिख रही है। अजय एक बार फिर जस्सी रंधावा के रूप में वापसी कर रहे हैं।

सन ऑफ सरदार 2

मृणाल ठाकुर होंगी अजय की जोड़ीदार

'सन ऑफ सरदार 2' में अजय की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। पोस्टर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान विजय कुमार अरोड़ा ने संभाली है, वहीं अजय फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो