NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: कौन हैं इशिता किशोर, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया?
    अगली खबर
    UPSC: कौन हैं इशिता किशोर, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया?
    UPSC टॉपर इशिता किशोर

    UPSC: कौन हैं इशिता किशोर, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया?

    लेखन राशि
    May 23, 2023
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

    परिणामों में महिला अभ्यर्थियों ने अपना परचम लहराया। शीर्ष 4 में सभी छात्राएं शामिल हैं।

    इशिता किशोर पूरे देश में पहले स्थान पर हैं। इशिता की इस उपलब्धि पर उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

    इशिता ने बताया कि उन्हें परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पहले स्थान पर आना उनके लिए आश्चर्यजनक रहा।

    दिल्ली

    तीसरे प्रयास में पाई सफलता

    इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने E&Y कंपनी में काम भी किया।

    इससे पहले उन्होंने 2 बार सिविल सेवा परीक्षा दी, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में पास नहीं हो पाई थी।

    ये उनका तीसरा प्रयास था, इस प्रयास में उन्होंने तीनों चरण- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू को पास किया।

    इशिता ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संंबंध वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी।

    स्टेटिक

    स्टेटिक और पिछले साल के प्रश्नपत्रों पर किया फोकस

    इशिता ने पाठ्यक्रम के स्टेटिक भाग पर सबसे ज्यादा फोकस किया। हालांकि, वे स्टेटिक भाग को भी करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ती थीं।

    इशिता ने करेंट अफेयर्स के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ने पर जोर दिया है।

    उन्होंने कहा कि करेंट अफेयर्स के लिए किसी एक स्त्रोत को अपनाएं।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों पर विशेष तौर पर ध्यान दें। इस हिसाब से ही मॉक टेस्ट सीरीज चुने। इशिता प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी।

    ऑप्शनल

    प्रारंभिक परीक्षा के लिए इशिता की टिप्स

    इशिता ने बताया "प्रारंभिक परीक्षा के लिए राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र, इतिहास जैसे विषयों पर ध्यान दें। परीक्षा हॉल में पूरी तरह सक्रिय रहें और विकल्पों में भ्रमित न हो, सही विकल्पों का चुनाव करें।"

    प्रारंभिक परीक्षा में पिछले साल के प्रश्नपत्रों पर ज्यादा ध्यान दें। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

    किसी दूसरे की रणनीति अपनाने की बजाय आखिरी समय में पढ़ाई के लिए अपनी रणनीति बनाईए।

    प्रयास

    उत्तर लेखन पर दिया सबसे ज्यादा ध्यान

    इशिता ने बताया "मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको अपने उत्तरों को अच्छी तरह से प्रदर्शित करना आना चाहिए। इसके लिए मैंने बहुत ज्यादा अभ्यास किया। मुख्य परीक्षा के लिए मैंने हर एक विषय पर नोट्स बना लिए थे।"

    इशिता ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए लेखन पर विशेष काम करती थी। मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण शब्दावलियों और परिभाषाओं पर ध्यान दिया और उत्तरों में इन्हें शामिल किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा परिणाम

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: सामान्य अध्ययन 3 के लिए ऐसे करें विज्ञान प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा खंड की तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 3 के लिए ऐसे करें पर्यावरण की तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 4 के लिए नैतिकता की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 4 के लिए ऐसे करें अखंडता और योग्यता खंड की तैयारी परीक्षा तैयारी

    परीक्षा परिणाम

    बिहार बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं का परीक्षा परिणाम? बोर्ड के अधिकारियों ने दी जानकारी  बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें नतीजे BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    बिहार: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    बिहार बोर्ड परीक्षा: 10वीं के टॉपर रुम्मान से जानिए उनकी सफलता का राज बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025