NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल
    अगली खबर
    UPSC: हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल
    UPSC हिंदी साहित्य वैकल्पिक के लिए किताबें (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल

    लेखन राशि
    Nov 01, 2023
    08:49 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में कई हिंदी माध्यम के छात्र शामिल होते हैं।

    इनमें से अधिकांश छात्र हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय का चुनाव करते हैं।

    इस विषय में प्रतिस्पर्धा कम है और पाठ्यक्रम कवर करना भी आसान है।

    अगर उम्मीदवार सही अध्ययन सामग्री का उपयोग करें तो आसानी से अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।

    आइए जानते हैं हिंदी साहित्य विषय की तैयारी के लिए किन किताबों का उपयोग करना चाहिए।

    पाठ्यक्रम

    क्या है पेपर 1 का पाठ्यक्रम?

    हिंदी साहित्य के पेपर 1 में हिंदी भाषा, नागरी लिपि का इतिहास और हिंदी साहित्य का इतिहास जैसे 2 प्रमुख खंड हैं।

    पहले खंड में ब्रज, अवधी, खड़ी बोली और नागरी लिपि का विकास, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी का विकास, प्रमुख बोलियों के बारे में पढ़ना होगा।

    दूसरे खंड में हिंदी साहित्य के आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल के बारे में पढ़ना होगा।

    इसमें प्रमुख कवि, कथा साहित्य, नाटक, रंगमंच, आलोचना आदि शामिल हैं।

    किताबें

    पेपर 1 के लिए उपयोगी किताबें

    पेपर 1 में भाषा का विकास और साहित्य के कालों को विस्तार से पढ़ना होगा।

    परीक्षा तैयारी के लिए नामवर सिन्हा की आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियां, डॉक्टर राम प्रकाश की हिंदी भाषा की परंपरा और विकास, डॉक्टर विश्वनाथ त्रिपाठी की हिंदी साहित्य का सरल इतिहास नामक किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रेमचंद द्वारा लिखित प्रेम मंजूसा और गोदान, राजेंद्र यादव द्वारा लिखित एक दुनिया समानांतर, जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित स्कंदगुप्त, यशपाल द्वारा लिखित दिव्या नामक किताब भी जरूर पढ़ें।

    पाठ्यक्रम

    पेपर 2 का पाठ्यक्रम

    पेपर 2 के पाठ्यक्रम में भी पद्य साहित्य और खद्य साहित्य जैसे 2 प्रमुख खंड हैं।

    पद्य साहित्य में कबीर, सूरदास, तुलसीदास, जायसी, बिहारी, जयशंकर प्रसाद, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त, मुक्तिबोध, नागार्जुन, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', रामधारी सिंह 'दिनकर' के बारे में पढ़ना होगा।

    गद्य साहित्य में भारतेंदु, मोहन राकेश, यशपाल, फणीश्वरनाथ रेणु, मन्नू भण्डारी, राजेंद्र यादव, निबंध निलय, प्रसाद और इनकी कृतियों के बारे में पढ़ना होगा।

    इस खंड से मुख्यता आलोचनात्मक सवाल पूछे जा सकते हैं।

    किताबें

    पेपर 2 के लिए किताबें

    पेपर 2 के लिए आपको पाठ्यक्रम में दिए गए कवियों और उनकी रचनाओं के बारे में पढ़ना होगा।

    ऐसे में उम्मीदवार ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं।

    हिंदी साहित्य से टॉपर रहे रवि सिहाग और दिव्या तंवर दृष्टि IAS के नोट्स पढ़ने की सलाह देते हैं।

    इसके अलावा मनु भंडारी द्वारा लिखित महाभोज, फणीश्वरनाथ रेणु द्वारा लिखित मैला आंचल, भारतेंदु हरीशचंद्र द्वारा लिखित भारत दुर्दशा, जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित कामायनी और दिनकर द्वारा लिखित कुरुक्षेत्र किताब पढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC मुख्य परीक्षा में कुछ दिन शेष, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से, तैयारी के दौरान इन गलतियों से कट सकते हैं नंबर परीक्षा तैयारी
    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 1 में अच्छे अंक लाने के लिए इन टॉपिकों पर दें ध्यान परीक्षा तैयारी
     UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य अध्ययन पेपर 2 के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC परीक्षा के लिए सबसे स्कोरिंग वैकल्पिक विषय कौन-सा है? ऐसे करें चुनाव UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बिना थके लंबे समय तक पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स करियर
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे करें सही कोचिंग का चुनाव? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन: 90 दिन में ऐसे करें परीक्षा की तैयारी, हो सकेंगे सफल JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025