Page Loader
UPSC Recruitment 2020: विभिन्न पदो पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

UPSC Recruitment 2020: विभिन्न पदो पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Feb 09, 2020
12:00 pm

क्या है खबर?

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ, व्याख्याता और पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी इस पद पर भर्ती होने की इच्छा रखते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। UPSC भर्ती 2020 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता और आवेदन फीस आदि के बारे में यहां से जानें।

तिथियां

इस तिथि तक करें आवेदन

UPSC भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2020 है। UPSC ने वैज्ञानिक बी (भू-भौतिकी) के 02, वैज्ञानिक बी (भौतिकी) के 02, वैज्ञानिक बी (रसायन विज्ञान) के 01, सहायक भूभौतिकीविद् के 17, सिस्टम विश्लेषक के 5, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (कार्डियोलॉजी) के 03, विशेषज्ञ ग्रेड III (नेफ्रोलॉजी) के 1, विशेषज्ञ ग्रेड III (यूरोलॉजी) के 02, अंग्रेजी लेक्चरर के 01 और पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 09 पदों पर भर्ती निकाली है।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के लिए मांगी गई पात्रता को जरुर जांचना चाहिए। अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता के अनुसार आवेदन करें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिया दिया लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता, ईमेल आईडी और जन्मतिथि आदि विवरण दर्ज करें। आवेदन पत्र में आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही आवेदन का प्रिंट आउट निकालना नहीं भूलें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

भर्ती की अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या वे हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।