NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / क्रिमिनोलॉजी से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण टॉपिक
    अगली खबर
    क्रिमिनोलॉजी से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण टॉपिक
    क्रिमिनोलॉजी से UGC NET की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    क्रिमिनोलॉजी से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण टॉपिक

    लेखन राशि
    Apr 20, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    अगर आप कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता दिवस (NET) में शामिल हो सकते हैं।

    UGC की ओर से विधिशास्त्र के साथ ही क्रिमिनोलॉजी में भी NET की परीक्षा देने का विकल्प मिलता है।

    क्रिमिनोलॉजी विषय से परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को कई बेहतरीन अवसर मिलते हैं।

    आइए UGC NET के लिए क्रिमिनोलॉजी का पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण टॉपिक और तैयारी की टिप्स जानते हैं।

    पाठ्यक्रम

    क्रिमिनोलॉजी का पाठ्यक्रम क्या है?

    खंड 1- अपराध का वैधानिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक परिपेक्ष, विचलन और अपराध, परंपरागत अपराध

    खंड 2- अपराध शास्त्र की परिभाषा और क्षेत्र

    खंड 3- अपराध शास्त्र के संप्रदाय

    खंड 4- सामाजिक नियंत्रण सिद्धांत

    खंड 5- कानूनी उपागम

    खंड 6- अपराध शास्त्र के महत्व एवं प्रकार

    खंड 7- दंडशास्त्र की परिभाषा और प्रकार

    खंड 8- कारगार संबंधी विभिन्न प्रणालियों का विकास

    खंड 9- किशोर और युवा, परिभाषा और अवधारणाएं

    खंड 10- पीड़ित शास्त्र का ऐतिहासिक विकास और उत्पीड़ित व्यक्तियों का शास्त्र

    किताबें

    कौनसी किताबें पढ़ें?

    क्रिमिनोलॉजी से UGC NET की तैयारी के लिए सही किताबों का चयन सबसे जरूरी है।

    उम्मीदवार परेश मंगेश शहाने की NTA UGC NET/JRF/SET की क्रिमिनोलॉजी पेपर 2, सिंघल लॉ पब्लिकेशन की क्रिमिनोलॉजी, डॉक्टर अशोक जैन की क्रिमिनोलॉजी पेनोलॉजी और विक्टिमोलॉजी, वर्डस्कोप पब्लिशिंग की NTA UGC NET क्रिमिनोसलॉजी सॉल्वड क्वेश्चन पेपर किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके अलावा अरिहंत और दृष्टि की किताबें भी उपलब्ध है।

    उम्मीदवार कोचिंग मटेरियल से भी पाठ्यक्रम कवर कर सकते हैं।

    टॉपिकअपरा

    महत्वपूर्ण टॉपिक कौन-से हैं?

    क्रिमिनोलॉजी में मानव के प्रति अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, बच्चों का शोषण, भ्रष्टाचार, अंतर्राष्ट्रीय अपराध, आतंकवाद, अपराध शास्त्र बनाम अपराधिक न्याय, अपराधिक न्यायिक व्यवस्था, संप्रदाय, पारिस्थितिकी सिद्धांत आदि मुद्दों पर फोकस करें।

    सामाजिक बंधन सिद्धांत, लेबलिंग सिद्धांत, एकीकृत सिद्धांत, संघर्ष अपराध शास्त्र, अभिरक्षा में व्यक्ति के अधिकार, यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण, अपराध और न्याय संबंधी आंकड़ें, दंड की अवधारणा और सिद्धांत, कारगार संबंधी प्रणाली, महिलाओं से संबंधित संस्थाएं, न्याय बोर्ड, विशेष गृह आदि मुद्दों पर ध्यान दें।

    तैयारी

    ऐसे करें तैयारी

    क्रिमिनोलॉजी में कई सारी अवधारणाएं और सिद्धांत शामिल हैं। इन्हें रटने की बजाय समझने पर ध्यान दें।

    सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ महत्वपूर्ण की-वर्ड नोट करें और इनके रिवीजन के लिए समय दें।

    सीमित अध्ययन सामग्री का ही इस्तेमाल करें। समय-समय पर मॉक टेस्ट का अभ्यास करें, इससे समय प्रबंधन मजबूत होगा।

    पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। प्रत्येक खंड पढ़ने के लिए पर्याप्त रूप से समय का विभाजन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UGC नेट
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    UGC नेट

    CSIR UGC NET 2021 के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
    UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    UGC ने MPhil और PhD के शोध पत्र जमा करने की अवधि छह महीने बढ़ाई विश्वविद्यालय
    UGC NET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    UGC ने नोटिस जारी कर बताई UGC-NET के नतीजों की संभावित तारीख UGC नेट
    अब घर बैठे करें पढ़ाई, UGC ने 900 कॉलेजों को दी ऑनलाइन डिग्री कोर्स की इजाजत शिक्षा
    कक्षा 12 के नंबरों की बजाय अब प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)
    अगले साल से दो बार CUET आयोजित करने पर विचार कर रही NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025