सामाजिक कार्य विषय से ऐसे करें UGC NET की तैयारी
क्या है खबर?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) साल में 2 बार आयोजित होती है।
इस परीक्षा में हजारों छात्र अलग-अलग विषयों से भाग लेते हैं।
कई छात्र सामाजिक कार्य विषय से UGC NET की परीक्षा देते हैं।
ये एक स्कोरिंग विषय है। अगर सही रणनीति के साथ तैयारी की जाए तो पहली बार में सफलता हासिल की जा सकती है।
आइए जानते हैं UGC NET के लिए सामाजिक कार्य विषय़ का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स।
पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम क्या है?
खंड 1- समाज कार्य की प्रकृति और विकास
खंड 2- समाज, मानव व्यवहार और समुदाय
खंड 3- व्यक्तियों और समूहों के साथ समाज कार्य
खंड 4- समुदायों और सामाजिक क्रिया के साथ समाज कार्य
खंड 5- समाज कार्य शोध, मात्रात्मक-गुणात्मक उपागम
खंड 6- प्रशासन, कल्याण और विकास सेवाएं
खंड 7- सामाजिक नीति, नियोजन और सामाजिक विकास
खंड 8- संविधान, सामाजिक न्याय, मानव अधिकार
खंड 9- समाज कार्य अभ्यास के क्षेत्र 1
खंड 10- समाज कार्य अभ्यास के क्षेत्र 2
महत्वपूर्ण टॉपिक
जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक
UGC NET की तैयारी कर रहे उम्मीदवार समाज की प्रमुख अवधारणाएं, मानव व्यवहार और व्यक्तित्व के सिद्धांत, सामाजिक कार्य की प्रक्रिया, समाजिक मनोविज्ञान, समाजकार्य के प्रमुख अनुसंधान, समाज कल्याण प्रशासन और प्रशासन के प्रकार, प्रशासन के घटक, सामाजिक नीति और ऐतिहासिक विकास नीति, भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय, मानव अधिकारों का इतिहास आदि टॉपिक जरूर पढ़ें।
इसके अलावा सामाजिक रक्षा, सामाजिक कार्य आपदा प्रबंधन, वृद्ध और विकलांग व्यक्तियों के लिए सामाजिक कार्य, कार्मिक प्रबंधन, सामाजिक सुधार आदि पर ध्यान दें।
किताब
कौन-सी किताबें पढ़ें?
सामाजिक कार्य की तैयारी के लिए उम्मीदवार रौशन कुमार, विवेक शर्मा, तुशार शुक्ला की NTA UGC NET सामाजिक कार्य पेपर 2, ट्रूमैन की UGC सामाजिक कार्य, अरिहंत की NTA UGC NET/JRF/SET पेपर 2 सामाजिक कार्य किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा दिशा पब्लिकेशन की NTA UGC सामाजिक कार्य स्टडी गाइड, पियर्सन की सामाजिक कार्य पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र नामक किताब पढ़ सकते हैं।
इन किताबों में पूरे पाठ्यक्रम को सरल तरीके से समझाया गया है।
तैयारी
ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
UGC NET में सफलता पाने के लिए सबसे पहले पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।
इससे परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में दोहराए जाने वाले सवालों के बारे में जानकारी होगी।
पढ़ने के लिए एक अच्छी अध्ययन योजना तैयार कर लें। प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे पढ़ाई जरूर करें।
प्रत्येक खंड को पढ़ने के बाद उसके संक्षिप्त नोट्स तैयार कर लें। इन नोट्स का रिवीजन करते रहें।
अपनी तैयारी को आंकने के लिए मॉक टेस्ट हल करें।