NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / IIT-Delhi के अलावा ये हैं दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें
    अगली खबर
    IIT-Delhi के अलावा ये हैं दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें

    IIT-Delhi के अलावा ये हैं दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 09, 2019
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    इंजीनियरिंग में करियर बनाना आज के छात्रों के बीच लोकप्रिय विकल्प है।

    साइंस (गणित) के साथ 12वीं करने के बाद आपके सामने सबसे पहले विकल्प इंजीनियरिंग में करियर बनाने का होता है।

    दिल्ली-NCR में इंजीनियरिंग के लिए सबसे पहले और अच्छा विकल्प IIT दिल्ली है, लेकिन IIT दिल्ली में प्रवेश JEE के आधार पर होता है।

    इसलिए हम आपको आज के इस लेख में IIT दिल्ली के अलावा दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बताएंगे।

    आइए जानें।

    #1

    DTU है सबसे अच्छा विकल्प

    अगर हम IIT दिल्ली के अलावा दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (DTU) नई दिल्ली का आएगा।

    इसकी स्थापना 1941 में दिल्ली पॉलिटेक्निक के रूप में हुई थी और यह भारत सरकार के नियंत्रण में था।

    इसे दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) केे नाम से भी जाना जाता है।

    यह इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में विभिन्न UG, PG, कार्यकारी और डॉक्टरल कार्यक्रम प्रदान करता है।

    #2

    NIT में ले सकते हैं प्रवेश

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), दिल्ली भी अच्छा विकल्प है।

    NIT 2010 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित एक स्वायत्त संस्थान है। यह MHRD द्वारा स्थापित 30 संस्थानों (NIT) में से एक है।

    NIT में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर होता है। NIT दिल्ली B.Tech, M.Tech और Ph.D जैसे पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    आप NIT में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्टोनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BTech कर सकते हैं।

    #3

    NSUT भी है एक अच्छा विकल्प

    नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), दिल्ली भी एक लोकप्रिय संस्थान है।

    ये स्नातक (UG), पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और डॉक्टरेट स्तर पर उम्मीदवारों के लिए डिग्री कार्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान इंजीनियरिंग और IT विषयों में भी कार्यक्रम प्रदान करता है।

    NSUT में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में B.Tech पाठ्यक्रम में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परामर्श (JAC) दिल्ली के माध्यम से अन्य संस्थानों के साथ दिल्ली की NCT सरकार के अधीन दिया जाएगा।

    #4

    जामिया मिलिया इस्लामिया में लें प्रवेश

    इंजानियरिंग छात्रों के बाच जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली भी काफी लोकप्रिय विकल्प है।

    यह संस्थान मूल रूप से वर्ष 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किया गया था और यह एकीकृत प्रांतों में अलीगढ़ में स्थित था।

    B.Tech और B.Arch में सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश राष्ट्रीय टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main-2019 परीक्षा के अंतिम रैंक पर आधारित होंगे।

    JMI आपको सिविल, कंप्यूटर, इलैक्ट्रीकल, इलेक्टोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech प्रदान करती है।

    #5

    शारदा यूनिवर्सिटी भी है एक अच्छा विकल्प

    शारदा यूनिवर्सिटी (SU), ग्रेट नोएडा भारत में एक निजी विश्वविद्यालय है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम के माध्यम से स्थापित किया गया है।

    शारदा विश्वविद्यालय अध्ययन के कई क्षेत्रों में विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च स्तर के कार्यक्रम प्रदान करता है।

    सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शारदा विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (SUAT) आधार पर होता है।

    कुछ पाठ्यक्रमों के लिए राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के स्कोर भी मान्य हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    IIT-दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शिक्षा

    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास करियर
    क्या नए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की डिग्री भी हैं फेक? जानें पूरा विवाद नरेंद्र मोदी
    अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद करियर
    उत्तराखंड: 12वीं की टॉपर स्कूल जाने के लिए तय करती थीं 40 किलोमीटर का सफर, जानें उत्तराखंड

    IIT-दिल्ली

    IIT में हो सकता है आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 5% कोटा शिक्षा
    NIRF रैंकिंग 2019: टॉप कॉलेज-यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, IIT मद्रास ने मारी बाजी, जानें पूरी लिस्ट शिक्षा
    अगर इंजीनियरिंग करके बनाना चाहते हैं अच्छा भविष्य, तो इन संस्थानों का करें चयन शिक्षा
    आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से IIT दिल्ली शुरू करेगा ये नए कोर्सेज, जानें दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025