NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद
    करियर

    अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद

    अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद
    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 02, 2019, 01:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद

    आज के समय में ज्यादातर छात्र एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिसमें काफी स्कोप हो। 12वीं करने के बाद छात्र और उनके माता-पिता करियर के लिए काफी कंफ्यूज होते हैं। वे ये नहीं सोच पाते कि ऐसा कौन सा करियर विकल्प चुनें जिसमें एक अच्छा भविष्य हो। इसलिए हम आज एक लेख लेकर आएं हैं, जिसमें आपको अपने करियर चुनने के लिए कुछ टिप्स बताएं जाएंगे। अगर आप ये टिप्स अपनाते हैं, तो अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।

    अपने आपको जानें

    इससे पहले कि आप सही करियर चुन सकें, आपको अपने बारे में जानना चाहिए। सबसे पहले अपने मूल्य, रुचियां, सॉफ्ट स्किल और एप्टीट्यूड के बारे में जानें। आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि आपको क्या करना अच्छा लगता है या आप क्या करना चाहते हैं। जब आप ये जान लेते हैं कि आपकी रुचि किस में है या आपको क्या करना अच्छा लगता है, तो आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प चुनना बहुत आसान हो जाता है।

    जानें स्कूल में क्या पढ़ना लगता था अच्छा

    जब आप अपनी हॉबी या रुचि के बारे में जान लेते हैं। उसके बाद आपको ये समझना चाहिए कि आपको स्कूल में क्या पढ़ना अच्छा लगता था। आपके किस विषय में ज्यादा नंबर आते थे। आपको ये जानना होगा कि किस विषय को पढ़ना आपको अच्छा लगता था। कुछ विषय या टॉपिक्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप तब भी पढ़ना पंसद करते हैं, जब आपका पढ़ाई करने का मन नहीं होता है। ऐसे करके आप सही करियर विकल्प चुन पाएंगे।

    परिवार वालों से लें सकते हैं सलाह

    अगर आपको कोई कंफ्यूजन हो रहा हो और आप समझ नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या दोस्तों से इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी सलाह ले सकते हैं। साथ ही आप करियर काउंसलिंग का सहारा भी ले सकते हैं।

    प्रभावित न हों

    कई बार ऐसा होता है कि जो करियर विकल्प आपके दोस्त चुनते हैं, आप भी वही चुन लेते हैं। आपको लगता है कि अगर इसने वो चुना है, तो अच्छा ही होगा। ऐसा न करें। हर चीज हर किसी के लिए अच्छी और सही नहीं हो सकती है। वो करियर जरुरी नहीं कि आपके लिए सही हो। इसके साथ ही अपने माता-पिता और शिक्षकों के कहने पर भी अपना करियर न चुनें। आप वही चुनें, जो आपको अच्छा लगता है।

    एप्टीट्यूड टेस्ट देकर जानें अपनी रुचि

    जब कोई व्यक्ति यह नहीं जानता है कि वो किस करियर में काम करना पसंद करेगा। ऐसे में एप्टीट्यूड टेस्ट यह समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि व्यक्ति को किसमें रुचि है। उनका टेस्ट पूरा होने पर मूल्यांकनकर्ता (Evaluator) समझ जाता है कि व्यक्ति किसमें अच्छा है और कौन सा विकल्प उसके लिए अच्छा होगा। इसलिए अगर आप अपनी रुचि नहीं समझ पा रहे हैं, तो एक एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए अपने भ्रम को दूर करें।

    घर की फाइनेंसियल स्थिति को समझें

    कोई भी करियर विकल्प चुनने से पहले हमेशा इस बात पर जरुर ध्यान दें कि आपके परिवार की फाइनेंसियल स्थिति कैसी है?। इस बात पर जरुर ध्यान दें कि क्या आपका परिवार अपके द्वारा चुने गए करियर विकल्प का खर्चा उठा पाएगा। आज के समय में पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है और ऐसे में हर करियर विकल्प का खर्चा माता-पिता नहीं दे पाते हैं। करियर विकल्प चुुनने से पहले इस बात पर जरुर ध्यान दे लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023