NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज होता है भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का जन्मदिन
    अगली खबर
    आज का इतिहास: आज होता है भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का जन्मदिन

    आज का इतिहास: आज होता है भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का जन्मदिन

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 09, 2019
    09:39 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    09 जून के इतिहास में ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज पूर्व IPS किरण बेदी का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    करिण बेदी

    पहली महिला IPS अधिकरी बनीं करिण बेदी

    किरण बेदी एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व टेनिस खिलाड़ी और पुदुचेरी के वर्तमान उपराज्यपाल हैं।

    वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। वह 2007 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) लेने से पहले पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो में डायरेक्टर जनरल के रुप में 35 वर्षों तक सेवा में रही हैं।

    किशोरी के रूप में किरण बेदी सन 1966 में राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बनीं थीं।

    उपलब्धि

    जीते ये खिताब

    सन 1965 और 1978 के बीच उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कई खिताब जीते थे।

    IPS में शामिल होने के बाद किरण बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में सेवा की।

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में की थी और सन 1979 में राष्ट्रपति पुलिस पदक जीता था। इसके बाद वह पश्चिम दिल्ली चली गईं जहां उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाई।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने 09 जून, 1659 को धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया था।

    कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 09 जून, 1934 को पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखा।

    नार्वे ने 09 जून, 1940 को द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

    ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 09 जून, 1945 को ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।

    जानकारी

    लाल बहादुर शास्त्री बने दूसरे प्रधानमंत्री

    लाल बहादुर शास्त्री 09 जून, 1964 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। जॉर्डन के शाह हुसैन पर 09 जून, 1970 को गोलियां दागी गईं थी। सउदी अरब के रियाद में 09 जून, 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

    जन्मदिन

    इनकी होता जन्मदिन

    भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म 09 जून, 1912 को हुआ था।

    स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म 09 जून, 1913 को हुआ था।

    भारत की प्रथम महिला I.P.S किरण बेदी का जन्म 09 जून, 1949 को हुआ था।

    भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 09 जून, 1975 को हुआ था।

    भारतीय सितार वादक और संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 09 जून, 1981 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन 09 जून, 1716 को हुआ था।

    आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन 09 जून, 1900 को हुआ था।

    प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन 09 जून, 1990 को हुआ था।

    भारत के एक फिल्म निर्देशक सत्येन बोस का निधन 09 जून, 1993 को हुआ था।

    भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन 09 जून, 1995 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शिक्षा

    DU के अलावा भी कॉमर्स छात्रों के पास होते हैं कई बेहतरीन विकल्प, जानें दिल्ली
    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास करियर
    क्या नए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की डिग्री भी हैं फेक? जानें पूरा विवाद नरेंद्र मोदी
    अगर चुनना चाहते हैं एक अच्छा करियर तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025