NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तराखंड: 12वीं की टॉपर स्कूल जाने के लिए तय करती थीं 40 किलोमीटर का सफर, जानें
    अगली खबर
    उत्तराखंड: 12वीं की टॉपर स्कूल जाने के लिए तय करती थीं 40 किलोमीटर का सफर, जानें

    उत्तराखंड: 12वीं की टॉपर स्कूल जाने के लिए तय करती थीं 40 किलोमीटर का सफर, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 02, 2019
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा शताक्षी तिवारी ने उत्तराखंड बोर्ड में टॉप किया है।

    उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने गुरुवार यानी 30 मई, 2019 को उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।

    16 साल की शताक्षी ने 500 में से 490 (98%) नंबर प्राप्त करके उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में टॉप किया है।

    आइए उत्तराखंड बोर्ड 12वीं टॉपर शताक्षी तिवारी के बारे में कुछ जानते हैं।

    गणित

    गणित में आए 100 नंबर

    HT के अनुसार शताक्षी तिवारी ने कहा कि प्रेरित रहने और स्पष्ट लक्ष्य रखने से आपको ऊर्जा मिलती है और यह आपको अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    शताक्षी JEE मेन की तैयारी कर रही हैं और खगोल वैज्ञानिक (Astrophysicist) बनना चाहती हैं।

    साथ ही शताक्षी ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने खुद अध्ययन किया और अपने शिक्षकों से सहायता ली।

    शताक्षी के गणित में 100 नंबर और केमिस्ट्री व भौतिकी दोनों में 99 नंबर आएं हैं।

    मेहनत

    स्कूल जाने के लिए 40 किलोमीटर सफर करती थीं शताक्षी

    वो कहते है न कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, इसको शताक्षी ने सही साबित कर दिखाया है।

    शताक्षी हर दिन लगभग 40 किमी का सफर स्कूल जाने और घर आने के लिए तय करती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने पढ़ाई के लिए और समय दिया।

    उनके अनुसार वे सुबह जल्दी उठती थीं और रात को देर से सोती थीं।

    उन्होंने एक कैलेंडर बनाया और उन तिथियों को चिह्नित किया, जिनमें उन्हें रिवीजन करना था।

    जानकारी

    आसानी से सीखी हुईं चीजें भूल जाती है

    शताक्षी का कहना है कि वे उन चीजों को भूल जाती हैं, जो बहुत आसानी से सीख लेती हैं। इसलिए उन्हें प्रत्येक विषय के टॉपिक्स को याद रखने के लिए काफी रिवीजन करना पड़ता है। वे रिवीजन से ही चीजों को याद रखती हैं।

    प्रिंसिपल

    प्रिंसिपल चाहते थे शताक्षी करें टॉप

    शताक्षी ने बताया कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल हमेशा चाहते थे, कि छात्र स्टेट मेरिट लिस्ट में रैंक लाएँ।

    प्रिंसिपल चाहते थे कि शताक्षी स्कूल में टॉप करें। शताक्षी प्रिंसिपल की इच्छा पूरी करके खुश हैं।

    उनके पिता अनूप तिवारी एक सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां सुनीता तिवारी स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं।

    उनके पिता ने कहा कि वह बहुत मेहनती हैं। उसने 11वीं से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।

    12वीं पास प्रतिशत

    12वीं में लगभग 80 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12वीं में 80.13% छात्रों ने परीक्षा पास की है।

    जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 83.79 और लड़कों का पास प्रतिशत 76.20 रहा है।

    शताक्षी के बाद साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया और हरीश सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

    उत्तराखंड 10वीं में अनंता सकलानी ने 99% नंबर के साथ टॉप किया है।

    अर्पित बर्थवाल ने 98.60% से दूसरा स्थान और सुरक्षी गेहतोड़ी तीसरे स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    शिक्षा
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    धांसू माइलेज देने वाली 5 CNG कारें, एक किलोग्राम गैस में दौड़ेगी 30 किलोमीटर से ज्यादा  CNG कार
    रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभाएगा किसका किरदार? नितेश तिवारी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, विदेश दौरे का अनुभव जाना नरेंद्र मोदी
    कौन हैं अमोल पाराशर, जो कोंकणा सेन शर्मा को कर रहे डेट?  कोंकणा सेन शर्मा

    उत्तराखंड

    कहीं गणतंत्र दिवस परेड तो कहीं लिटरेचर फ़ेस्टिवल, जनवरी महीने में इन जगहों पर जरूर घूमें छत्तीसगढ़
    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब के सेवन से 26 लोगों की मौत बिहार
    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज़हरीली शराब से कोहराम, अब तक 108 की मौत, 170 गिरफ्तार भारत की खबरें
    पिछले एक महीने में जहरीली शराब के कारण देशभर में गई 250 से अधिक जानें बिहार

    शिक्षा

    DIOS ने स्कूलों को 10वीं और 12वीं के लिए एक्सट्रा क्लास चलाने की दी अनुमति करियर
    इन छह 6 भारतीय सिविल सेवकों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित, जानें इनकी वीरता की कहानी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    PCM के छात्रों के लिए ये हैं DU के टॉप कॉलेज, प्रदान करते हैं कई पाठ्यक्रम दिल्ली
    आज का इतिहास: जानें 26 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर

    परीक्षा परिणाम

    UP Board Result 2019: घोषित हुए रिजल्ट, यहां से जानें अपने नंबर शिक्षा
    UP Board: जारी हुआ रिजल्ट, जानें 10वीं और 12वीं में किसने किया टॉप उत्तर प्रदेश
    UP बोर्ड के 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी चाहते हैं शिक्षा स्तर में सुधार उत्तर प्रदेश
    NewsBytesExclusive: UP बोर्ड 12वीं टॉपर तनु ने बताया अपनी सफलता का राज, पढ़ें खास बातचीत उत्तर प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट 2019: सात दिन में 18 छात्रों ने की आत्महत्या, दोबारा चेक होंगे पेपर शिक्षा
    UP Board Result: पिछले दो साल ऐसा रहा रिजल्ट, जानें इस बार क्या है उम्मीद उत्तर प्रदेश
    HPBOSE 10th Result 2019: जारी हुए नतीजे, अथर्व ठाकुर ने किया टॉप, यहां से देखें रिजल्ट हिमाचल प्रदेश
    UP Board Result 2019: हिन्दी के पेपर में फेल हुए पांच लाख से भी अधिक छात्र उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025