NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास
    करियर

    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास
    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 02, 2019, 09:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था 'शोमैन राज कपूर' का निधन, जानें इतिहास

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में जानना लोगों को अच्छा लगता है। आज हम आपको 02 जून की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं। आज की प्रमुख घटनाओं में एक है कि आज के ही दिन प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर का निधन हुआ था। आइए नरगिस के बारे में कुछ प्रमुख बातें जानते हैं।

    तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ मिले ये अन्य पुरस्कार

    भारतीय फिल्म अभिनेता, भारतीय सिनेमा के निर्माता और निर्देशक राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को हुआ था। राज कपूर का जन्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के परिवार में हुआ था। राज को सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और प्रभावशाली अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। उन्हें 'हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा शोमैन' कहा जाता है। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।

    कान फिल्म महोत्सव में हुए दो बार नामांकित

    फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड का नाम राज कपूर के नाम पर रखा गया। वह 1951 में आई आवारा और 1954 में आई बूट पोलिश के लिए कान फिल्म महोत्सव में पाल्मे डीओर भव्य पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किए गए। उनके द्वारा आवारा में किए गए प्रदर्शन को टाइम पत्रिका द्वारा सभी समय के शीर्ष दस सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक के रूप में स्थान दिया गया था। भारत सरकार ने 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    गुग्लिएल्मो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए 02 जून, 1896 को आवेदन दिया, जो बाद में 02 जुलाई, 1897 को स्वीकार कर लिया गया था। यूक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही 02 जून, 1996 को परमाणु मुक्त देश बना था। आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनीफर हॉकिन्स 02 जून, 2004 को मिस यूनिवर्स बनीं थीं। अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर 02 जून, 2006 को प्रतिबंध लगाया था।

    अल्फ्रेड डेकिन लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए

    रूस और ऑस्ट्रिया ने 02 जून, 1746 को कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर 02 जून, 1780 को हमला कर दिया था। अल्फ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री 02 जून, 1909 को चुने गए थे।

    इनका होता है जन्मदिन

    'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म 02 जून, 1930 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का जन्म 02 जून, 1951 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम का जन्म 02 जून, 1956 को हुआ था। तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी का जन्म 02 जून, 1980 को हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 02 जून, 1987 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन 02 जून, 1978 को हुआ था। जनरल और राष्ट्रवादी ग्यूसेप गैरीबाल्डी का निधन 02 जून, 1882 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन 02 जून, 1984 को हुआ था। भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज कपूर का निधन 02 जून, 1988 को हुआ था। ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता रिचर्ड डॉसन का निधन 02 जून, 2012, को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023