NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NEET के लिए ऐसे करें भौतिकी की तैयारी, परीक्षा में आएंगे अच्छे नंबर
    अगली खबर
    NEET के लिए ऐसे करें भौतिकी की तैयारी, परीक्षा में आएंगे अच्छे नंबर
    NEET के लिए ऐसे करें भौतिकी की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    NEET के लिए ऐसे करें भौतिकी की तैयारी, परीक्षा में आएंगे अच्छे नंबर

    लेखन राशि
    Oct 10, 2023
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में भाग लेते हैं।

    अगले सत्र के लिए NEET UG की परीक्षा 5 मई को होगी। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

    प्रश्न कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम के हिसाब से पूछ जाते हैं।

    कई छात्र भौतिकी विषय में कठिनाई महसूस करते हैं। आइए जानते हैं NEET के लिए इस विषय की तैयारी कैसे करें।

    #1

    एक मजबूत नींव बनाएं

    NEET की तैयारी के लिए बिल्कुल शून्य स्तर से भौतिकी का अध्ययन करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही रणनीति के साथ इसे आसान बनाया जा सकता है।

    भौतिकी का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए सबसे पहले बुनियादी बातों से शुरुआत करें।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करके ये समझ लें कि आपको किन पाठों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।

    अब इन पाठों को किताबों और ऑनलाइन माध्यम की मदद से अच्छी तरह समझ लें।

    #2

    संख्यात्मक समस्याओं का अभ्यास करें

    भौतिकी में अधिकांश सवाल संख्यात्मक समस्याओं से संबंधित आते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा संख्यात्मक सवाल हल करने चाहिए।

    उम्मीदवार ऐसी किताबों का उपयोग करें, जो अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न और समाधान प्रदान करती है।

    संख्यात्मक समस्याओं को हल करने के लिए शॉर्टकर्ट्स सीखें। इससे आप निर्धारित समय में पेपर पूरा कर पाएंगे।

    प्रत्येक समस्या को हल करने के लिए अलग तकनीक होती है और इन तकनीकों का एक चार्ट जरूर बनाएं।

    #3

    नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट हल करें

    भौतिकी में कई सारे सूत्र और अवधारणाओं को लंबे समय तक याद रखना होता है।

    ऐसे में उम्मीदवार नियमित तौर पर रिवीजन करें। रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स और फ्लैशकार्ड बनाएं।

    महत्वपूर्ण जानकारियों को बार-बार लिखें। आप खुद को या दूसरों को समझाकर भी टॉपिक रिवाइज कर सकते हैं।

    मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करना भी रिवीजन का ही भाग है। उम्मीदवार टाइमर लगाकर सवालों को हल करें, इससे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन कर सकेंगे।

    #4

    रटने से ज्यादा समझने पर ध्यान दें

    भौतिकी विषय में कई सारे सूत्र हैं, इन्हें सीधे रटने की बजाय अवधारणाओं को स्पष्ट करें।

    आरेखों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से अवधारणाएं समझें। सिद्धांतों को भी व्यवहारिक परिदृश्यों से जोड़ने का प्रयास करें।

    सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूले, चित्र और अवधारणाओं को एक पेज पर लिख कर फ्लैशकार्ड बना लें।

    इस फ्लैशकार्ड को स्टडी टेबल के पास चिपका लें, इससे जानकारियां याद करने में आसानी होगी। महत्वपूर्ण तथ्य याद करने के लिए निमॉनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करें।

    #5

    सही अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करें

    भौतिकी की तैयारी के लिए 11वीं और 12वीं की NCERT किताबें जरूर पढ़ें।

    उच्च स्तर के लिए डीसी पांडे की ऑब्जेक्टिव फिजिक्स, हॉलिडे, रेसनिक और वॉकर की भौतिकी के बुनियादी सिद्धांत, एचसी वर्मा की भौतिकी की अवधारणाएं, प्रदीप की मौलिक भौतिकी नामक किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उम्मीदवार विस्तृत रूप से जानकारी कवर करने वाली किताबों का इस्तेमाल करें और नोट्स जरूर बनाएं।

    समय कम होने की स्थिति में ऑनलाइन नोट्स का उपयोग कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    NEET
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    NEET

    NEET PG के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम परीक्षा परिणाम
    NEET PG के उम्मीदवार इन टिप्स की मदद से करें तैयारी, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना परीक्षा तैयारी
    NEET PG का स्कोरकार्ड आज होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज
    हर साल कितनी खाली रह जाती हैं मेडिकल सीटें? सरकार ने साझा की जानकारी केंद्र सरकार

    परीक्षा तैयारी

    नौकरी के साथ ऐसे करें पूर्णकालिक अध्ययन, इन टिप्स से मिलेगी मदद करियर
    पढ़ने की क्षमता को इस तरह से करें दोगुना, हर परीक्षा में होंगे सफल करियर
    UPSC उम्मीदवारों के बीच प्रचलित हैं इंटरव्यू से जुड़े कई मिथक, जानें इनकी सच्चाई UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा से 1 महीने पहले ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025