NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / SBI में अप्रेंटिस के 8,500 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
    अगली खबर
    SBI में अप्रेंटिस के 8,500 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

    SBI में अप्रेंटिस के 8,500 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 22, 2020
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रेजुएट लोगों के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है।

    SBI ने 8,000 से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

    इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें।

    ये भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों के लिए निकली है।

    आइए, विस्तार से जानें।

    तारीख

    कब तक कर सकते हैं आवेदन?

    SBI अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है।

    भर्ती परीक्षा की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है। परीक्षा जनवरी, 2021 में होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड कुछ दिन पहले ही जारी कर दिए जाएंगे।

    इस भर्ती के जरिये अप्रेंटिस के कुल 8,500 पदों पर भर्ती होगी। सभी राज्यों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग है।

    जानकारी

    देनी होगी इतनी आवेदन फीस

    बता दें कि आवेदन करने के लिए फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के लोगों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

    योग्यता

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    SBI केवल उन्हीं उम्मीदवारों के द्वारा किया गया आवेदन स्वीकार करेगा, जो इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

    अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया है और आपकी आयु 20-28 वर्ष के बीच है तो अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य हैं।

    बता दें कि आरक्षित वर्ग के लोगों को ऊपरी आयु सीमा नियम के अनुसार छूट दी जाती है।

    अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

    परीक्षा पैटर्न

    क्या है परीक्षा पैटर्न?

    उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा होगी। उसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    पेपर में कुल मिलाकर 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को पूरे एक घंटे का समय दिया जाएगा।

    इसमें चार सेक्शन जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड शामिल होंगे। चारों से 25-25 नंबर के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

    आवेदन प्रक्रिया

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दिए गए लिंक पर टैप करें।

    अब 'एप्लाई ऑनलाइन' पर जाएं। यहां 'न्यू रजिस्ट्रेशन' के लिए दिए गए लिंक पर टैप करें।

    इसके बाद आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे सभी विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन करें।

    सभी जानकारी जांचने के बाद ही आवेदन सबमिट करें।

    जानकारी

    यहां से करें आवेदन, प्राप्त करें अधिसूचना

    भर्ती की अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं या आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यहां टैप करें। आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, ऐसे रहे उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: क्रुणाल पांड्या ने की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025 में इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन IPL 2025

    शिक्षा

    दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    करियर संबंधी जानकारियां देने के लिए भारतीय वायुसेना ने लॉन्च की मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर
    BSF के साथ-साथ इन जगहों पर भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    विरोध के बीच JEE मेन और NEET के लिए बढ़ाई गई परीक्षा केंद्रों की संख्या NEET

    नौकरियां

    नौकरियां: इंजीनियर और सुपरवाइजर सहित कई पदों पर हो रही भर्तियां, जानें विवरण शिक्षा
    अच्छी नौकरी की तलाश करने वाले यहां से प्राप्त करें विभिन्न भर्तियों की जानकारी, करें आवेदन शिक्षा
    जॉब्स: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन वालों तक के लिए विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां ठाणे
    जॉब्स: असिस्टेंट इंजीनियर और मैनेजर के साथ-साथ अन्य कई पदों पर निकली भर्ती शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025