NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / इन भारतीय CA महिलाओं ने बिजनेस वर्ल्ड में बनाया अपना अलग ही नाम, जानें
    अगली खबर
    इन भारतीय CA महिलाओं ने बिजनेस वर्ल्ड में बनाया अपना अलग ही नाम, जानें

    इन भारतीय CA महिलाओं ने बिजनेस वर्ल्ड में बनाया अपना अलग ही नाम, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 13, 2019
    07:10 pm

    क्या है खबर?

    चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) भारत में सबसे अधिक मांग वाले और कठिन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में से एक है।

    इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स सहित तीन स्तरीय CA प्रोग्राम प्रदान करता है।

    CA एक प्रतिष्ठित और सम्मानित प्रोफेशन है और CA उद्योग में कई सफल महिलाएं भी हैं।

    इस लेख में हमने कुछ ऐसी महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट के बारे में बताया है, जो बिजनेस की दुनिया पर राज कर रही हैं।

    आइए जानें।

    #1

    नैना लाल किदवई हैं सबसे प्रसिद्ध भारतीय CA में से एक

    नैना लाल किदवई देश में एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। वह HSSB इंडिया की कंट्री हेड होने के साथ-साथ ग्रुप जनरल मैनेजर भी थीं।

    वह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की अध्यक्ष भी थीं।

    पद्म श्री प्राप्तकर्ता वर्तमान में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की अध्यक्ष हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पहली भारतीय महिला स्नातक हैं।

    #2

    धिव्या सूर्यदेवरा, जनरल मोटर्स की पहली महिला CFO

    जन्मी धिव्या सूर्यदेवरा को साल 2018 में अमेरिकी दिग्गज जनरल मोटर्स की पहली महिला चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया गया।

    चेन्नई में सन 1979 में जन्मीं धिव्या ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में MBA करने के लिए 22 साल की उम्र में अमेरिका जाने से पहले मद्रास विश्वविद्यालय से M.Com किया था।

    इतना ही नहीं वह एक चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट भी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड बैंक इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

    #3

    विशाखा मुल्ले भी है इस लिस्ट में शामिल

    चार्टर्ड एकाउंटेंट विशाखा मुल्ले ICICI बैंक की एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर हैं।

    वह 2016 में इस पद पर नियुक्त हुईं। विशाखा 1993 में ICICI समूह में शामिल हुईं और विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारियां संभालीं।

    वह वर्तमान में बैंक के थोक बैंकिंग समूह (WBG) का नेतृत्व करती हैं।

    विशेष रूप से उन्होंने ICICI और ICICI बैंक के 2002 के विलय की योजना और क्रियान्वयन करने वाली टीम का नेतृत्व किया है।

    #4

    CA पूजा बंसल, NIRC की पहली महिला वाइस-चेयरपर्सन

    CA पूजा बंसल, जो 22 साल की कम उम्र में CA बन गईं थी। वह भी ICAI की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद की उपाध्यक्ष (2016-17) के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं।

    उन्होंने पहले ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे कई प्रसिद्ध बैंकों के साथ काम किया और NIRC के CEO के रूप में भी काम किया था।

    वह वर्तमान में सांवरिया एंड को की मैनेजिंग पार्टनर हैं।

    जानकारी

    चित्रा रामकृष्ण, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पहली महिला MD-CEO

    चित्रा रामकृष्ण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पहली महिला मैनेजिंग डायरेक्टर चीफ एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर थीं। हालांकि उन्होंने 2016 में इस्तीफा दे दिया था। वह वर्तमान में चेन्नई स्थित Maveric Systems में एक स्वतंत्र डायरेक्टर है, जो बैंकिंग और दूरसंचार क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी पार्टनर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शिक्षा

    DU: PhD/M.Phil के लिए 15 कोर्सेज में घटी सीटें, 4 कोर्सेज की सीटों में हुआ इजाफा दिल्ली
    IIMs में कर सकते हैं इंटर्नशिप, जानें इसके लिए कैसे करें आवेदन करियर
    हॉस्पिटैलिटी में करियर बनाकर संवारे अपना भविष्य, जानें कैसे बनाएं इसमें करियर करियर
    आज का इतिहास: जानें 07 जून की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025