NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है? 
    अगली खबर
    क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है? 
    क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है?

    क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है? 

    लेखन राशि
    Oct 14, 2023
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में हर साल 1 प्रतिशत से भी कम छात्र सफल होते हैं। इस परीक्षा की तैयारी के लिए हजारों छात्र दिल्ली जाते हैं।

    दिल्ली UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान और तैयारी संसाधनों का केंद्र है। कई उम्मीदवारों के मन में सवाल आता है कि क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है?

    आइए इस लेख के माध्यम से इस सवाल का जवाब जानते हैं।

    #1

    क्यों दिल्ली जाते हैं छात्र?

    दिल्ली में कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान हैं। ये संस्थान तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री प्रदान करते हैं।

    इन संस्थानों में अनुभवी शिक्षक होते हैं जो उम्मीदवारों को सही दिशा में मेहनत के लिए प्रेरित करते हैं।

    इस वजह से अधिकांश उम्मीदवार दिल्ली जाना पसंद करते हैं, लेकिन कई उम्मीदवार गलत कोचिंग संस्थानों में प्रवेश ले लेते हैं।

    इस वजह से पैसे और समय दोनों की बर्बादी होती है।

    #2

    दिल्ली में पढ़ाई के फायदे

    UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली अच्छा शहर है। यहां हजारों की संख्या में UPSC अभ्यर्थी रहते हैं, इससे प्रतिस्पर्धा का माहौल मिलता है।

    अन्य छात्रों के साथ पढ़ने से विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है। ये छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

    दिल्ली में कई पुस्तकालय भी हैं, जहां पुस्तकों और पत्रिकाओं का विशाल संग्रह है। अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर में रहना उम्मीदवारों को जिम्मेदार भी बनाता है।

    #3

    दिल्ली में पढ़ाई के नुकसान

    दिल्ली का प्रतिस्पर्धी माहौल कई बार उम्मीदवारों के लिए तनाव और चिंता का कारण बनता है। इस शहर में कई सारी चीजें उम्मीदवारों का ध्यान भटका सकती हैं।

    हजारों छात्रों के बीच पढ़ाई करने से केंद्रित रहने में कठिनाई आती है।

    दिल्ली भारत के सबसे महंगे शहरों में से एक है, यहां आवास, भोजन, परिवहन और रहने का खर्चा बहुत अधिक है। ऐसे में उम्मीदवारों पर वित्तीय बोझ बढ़ सकता है।

    #4

    किस स्थिति में जाना चाहिए दिल्ली?

    अगर आपके घर में पढ़ाई का माहौल नहीं है और आपको सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है तो आप दिल्ली जा सकते हैं।

    उम्मीदवार अपनी वित्तीय स्थिति पर भी विचार करें। आप किसी विशेष विषय की कोचिंग करने के बाद वापस अपने घर लौट सकते हैं।

    दिल्ली जाने से पहले लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई की आदत बनाएं। अगर, आप घर में इतनी देर तक पढ़ाई कर पा रहे हैं तभी दिल्ली जाना सार्थक होगा।

    #5

    इस वजह से दिल्ली जाना जरूरी नहीं

    अगर आप अनुशासित हैं तो घर से पढ़ाई करना सबसे बेहतर विकल्प है। ध्यान भटकने पर आप किसी अच्छे स्टडी सेंटर में दाखिला ले सकते हैं।

    मौजूदा दौर इंटरनेट का है, किसी भी विषय में कठिनाई आने पर आप ऑनलाइन संसाधनों की मदद ले सकते हैं।

    आप ऑनलाइन कोचिंग कर सकते हैं, इसमें कम लागत में परीक्षा तैयारी कर सकेंगे। ध्यान रखें कि सफलता में किसी शहर का नहीं बल्कि उम्मीदवार की मेहनत का योगदान होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान CDS परीक्षा
    UPSC CDS परीक्षा पास करना चाहते हैं तो ऐसे करें गणित की तैयारी CDS परीक्षा
    UPSC में विफलता से हैं परेशान? जानिए कैसे करें नए करियर की शुरुआत परीक्षा तैयारी
    UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी CDS परीक्षा

    परीक्षा तैयारी

    UPSC परीक्षा में सफलता के लिए ऐसे करें प्रभावी समय प्रबंधन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे बनाएं सही दिनचर्या शिक्षा
    NEET UG और JEE की तैयारी के लिए ये राज्य प्रदान करते हैं निशुल्क कोचिंग JEE मेन
    UPSC की तैयारी में आती है ये प्रमुख चुनौतियां, जानिए उम्मीदवार कैसे करें इनका सामना UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025