NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे बनाएं सही दिनचर्या
    अगली खबर
    सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे बनाएं सही दिनचर्या
    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कैसे करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे बनाएं सही दिनचर्या

    लेखन राशि
    Sep 19, 2023
    06:31 pm

    क्या है खबर?

    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए एक प्रमुख साधन माना जाता है।

    सुबह जल्दी पढ़ने के कई फायदे हैं, ये न सिर्फ आपकी याद करने की क्षमता को दोगुना करता है बल्कि आपको शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।

    बहुत से छात्र सुबह उठकर पढ़ाई करने में बहुत कठिनाई महसूस करते हैं।

    आइए जानते हैं कि छात्र सुबह पढ़ाई के लिए सही दिनचर्या कैसे बना सकते हैं।

    #1

    एक रात पहले अपना शेड्यूल बनाएं

    अगर सुबह जल्दी उठकर उत्पादक रूप से पढ़ाई करना चाहते हैं तो एक रात पहले ही अपना शेड्यूल बना लें।

    इसमें अगले दिन की तमाम गतिविधि और अपने पढ़ाई के लक्ष्य के बारे में लिखें।

    जब आप पढ़ाई के लक्ष्य लिखेंगे तो ये आप पर मानसिक दबाव बनाएगा।

    इससे आप बिना आलस के सुबह जल्दी उठ सकेंगे। प्रत्येक दिन आपने क्या पढ़ा ये भी कॉपी में लिखें, इससे आप हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।

    #2

    सोशल मीडिया ऐप्स से दूर रहें

    कई छात्र सुबह उठते से ही फोन उठा लेते हैं और नींद खोलने के लिए सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग करने लगते हैं।

    इससे काफी समय बर्बाद होता है। सुबह के समय अच्छी पढ़ाई के लिए फोन को बंद रख सकते हैं।

    अगर आपकी ऑनलाइन क्लासेस चलती हैं तो सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करें।

    सुबह पढ़ाई के दौरान आलस भगाने के लिए छात्र ऑनलाइन ग्रुप स्टडी भी कर सकते हैं।

    #3

    सोने का शेड्यूल बनाएं

    अगर आप रात में जल्दी सोएंगे तो सुबह अपने आप नींद खुल जाएगी, लेकिन अधिकांश छात्र इस सामान्य-सी बात को नजरअंदाज कर देते हैं।

    ध्यान रखें कि रात में 12-1 बजे तक जागने के बाद आप सुबह 5 बजे नहीं उठ पाएंगे।

    ठीक से आराम न मिलने पर एकाग्रता की कमी होगी और आप सुबह सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।

    ऐसे में सोने का शेड्यूल बनाएं ताकि आपको पर्याप्त नींद मिल सके।

    #4

    सही स्थिति में करें पढ़ाई

    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने पर आलस ज्यादा आता है। ऐसे में अपने आपको शारीरिक रूप से सक्रिय करें।

    इससे शरीर और मस्तिष्क में खून और ऑक्सीजन का संचार बढ़ेगा।

    लेटकर या एक जगह बैठकर पढ़ाई न करें। अगर आंखे बार-बार बंद हो रही हैं तो टहलकर पढ़ें।

    गोद में किताब रखने के बजाय सामने टेबल पर किताब रखकर पढ़ें।

    कुर्सी पर बैठते समय अपने हाथ, पांव हर थोड़ी देर में हिलाते रहे, इससे शरीर में सक्रियता बनी रहेगी।

    #5

    इन बातों का रखें ध्यान

    सुबह उठने के तुरंत बाद पानी पिएं और कुछ देर ताजा हवा में हल्का व्यायाम करें।

    हल्का नाश्ता करें ताकि पढ़ाई के लिए ऊर्जा बनी रहे और बीच-बीच में पानी पीते रहें। इसके अलावा सुबह पढ़ाई की शुरुआत अपने पसंदीदा विषय से करें।

    कई बार कठिन विषय को पढ़ते समय बोरियत होने से चीजें याद नहीं हो पाती।

    अच्छी रोशनी में पढ़ें, नींद आने पर बोलकर या लिखकर जानकारियों को याद करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25, फाइनल: 145 साल और 561 टेस्ट मैचों में पहली बार हुई ऐसी घटना  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणबीर-आलिया ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के घर की कीमत भी आपको चौंका देगी  रणबीर कपूर
    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारियां  भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच डेढ़ घंटे हुई मुलाकात, लग रही हैं कई अटकलें राज ठाकरे

    परीक्षा तैयारी

    पढ़ाई करते समय आता है आलस तो अपनाएं ये टिप्स करियर
    UPSC: नैतिकता की तैयारी के लिए ये किताबें हैं उपयोगी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC CDS परीक्षा पास करना चाहते हैं तो ऐसे करें गणित की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    शिक्षा

    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    कक्षा 10 के बाद स्ट्रीम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, बना सकेंगे बेहतर करियर बोर्ड परीक्षाएं
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025